चीन की सबसे अमीर महिला ने एक शख्स की वजह से गंवाए 5000 करोड़ रुपये

  1. Home
  2. Country

चीन की सबसे अमीर महिला ने एक शख्स की वजह से गंवाए 5000 करोड़ रुपये

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) अमेरिका और चीन के बीच चल रही ट्रेड वॉर के चलते चीन की सबसे अमीर महिला झू कुनफेई की संपत्ति में काफी कमी आई है। न्यूज 18 की खबर के अनुसार जब से दोनों देशों के बीच तकरार बढ़ी है तब से उनकी संपत्ति में 66 प्रतिशत यानी साढ़े छह अरब


नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) अमेरिका और चीन के बीच चल रही ट्रेड वॉर के चलते चीन की सबसे अमीर महिला झू कुनफेई की संपत्ति में काफी कमी आई है।

न्यूज 18 की खबर के अनुसार जब से दोनों देशों के बीच तकरार बढ़ी है तब से उनकी संपत्ति में 66 प्रतिशत यानी साढ़े छह अरब डॉलर (करीब पांच हजार करोड़ रुपये) की कमी हो चुकी है। उनकी कंपनी लेंस टेक्नॉदलॉजी एप्पल और टेस्ला  के लिए टचस्क्रीतन बनाती थी।

लेंस टेक्नॉ लॉजी के शेयर में भी इस साल 62 फीसदी की कमी आई है। झू का जन्म  1970 में हुनान प्रांत के शियांगशियांग में हुआ था। अपनी कंपनी शुरू करने से पहले उन्होंने छह साल तक एक ग्लांस फैक्ट्री में काम किया था।

अमेरिका-चीन के बीच चल रहे ट्रेड वॉर के चलते कई चीनी अरबपतियों को नुकसान हुआ है। अलीबाबा ग्रुप के संस्थाबपक जैक मा और टेनशेट हॉल्डिंग्सक के सीईओ मा हुतेंग भी इससे अछूते नहीं हैं। दुनिया के 500 सबसे अमीर लोगों में शामिल चीनी कारोबारियों को इस साल अभी तक कुल 86 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।

एलोन मस्क् पर टेस्ला कंपनी के शेयरहोल्डेर्स को गुमराह करने के आरोपों ने तो आग में घी का काम किया। इस खबर के सामने आने के बाद टेस्ला  के कई एशियन सप्लारयर्स की संपत्ति में कमी आई है। ऑक्सबफॉर्ड इकॉनॉमिक्सस की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी व्यािपार नीति में बदलाव का सबसे बुरा असर चीन पर ही हुआ है।

चीन की कई कंपनियां अमेरिकी टेक कंपनियों को कच्चा माल और कलपुर्जे मुहैया कराती हैं। बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रकपति डोनाल्डक ट्रंप ने पिछले महीने कहा था कि वह चीनी सामान पर 267 अरब डॉलर का अतिरिक्तत टैरिफ लगाने की तैयारी में हैं। टैरिफ और निर्माण प्लां ट को शिफ्ट किए जाने पर लागत बढ़ेगी।

www.uttarakhandpost.com

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे