उत्तराखंड में चीन ने दिखाई दादागिरी, भारतीय सीमा में घुसी चीनी सेना

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Chamoli

उत्तराखंड में चीन ने दिखाई दादागिरी, भारतीय सीमा में घुसी चीनी सेना

चमोली [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] डोकलाम में चीन के साथ भारत का सीमा विवाद अभी सुलझ नहीं पाया है, इस बीच उत्तराखंड में चाइनीज सेना की घुसपैठ की खबर आई है। बताया जा रहा है कि चमोली जिले के बाराहोती में चीन की सेना के जवानों ने घुसपैठ की। जानकारी के मुताबिक ये घुसपैठ बीते 26


चमोली [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] डोकलाम में चीन के साथ भारत का सीमा विवाद अभी सुलझ नहीं पाया है, इस बीच उत्तराखंड में चाइनीज सेना की घुसपैठ की खबर आई है। बताया जा रहा है कि चमोली जिले के बाराहोती में चीन की सेना के जवानों ने घुसपैठ की।

जानकारी के मुताबिक ये घुसपैठ बीते 26 जुलाई को की गई। जहां करीब 2 घंटे तक चाइनीज सेना के जवान भारतीय सीमा में रहे। भारतीय सेना के विरोध के बाद चीन की सेना को वापस लौटना पड़ा। हालांकि, चमोली के डीएम ने ऐसी किसी घुसपैठ की खबर से इनकार किया है।

चीनी सैनिक घुसपैठ वाले इलाके को अपना क्षेत्र बता रहे थे, हालांकि भारतीय जवानों ने साफ किया कि यह भारतीय इलाका है।

उल्लेखनीय है कि सिक्किम के डोकलाम में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच पिछले करीब डेढ़ महीने से तनाव का माहौल है। डोकला इलाके में चीनी सैनिकों द्वारा सड़क बनाने का भारत विरोध कर रहा है। भारत इसे अपनी सुरक्षा के लिहाज से खतरा बताता रहा है। डोकलाम में घुसपैठ के बाद चीनी मीडिया और सेना ने कई बार भारत को युद्ध की धमकी तक दे दी है। हालांकि भारत ने डोकलाम पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा है कि इस मुद्दे का समाधान बातचीत के जरिए ही हो सकता है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे