बजट सत्र में मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान- गैरसैंण होगी उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Chamoli

बजट सत्र में मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान- गैरसैंण होगी उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गैरसैण में आयोजित बजट सत्र में सदन में गैरसैण को उत्तराखण्ड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाए जाने की घोषणा की। बाद में मीडिया से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने गैरसैण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाए जाने को राज्य आंदोलनकारियों और प्रदेश की माताओं व बहनों को समर्पित किया। मुख्यमंत्री


बजट सत्र में मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान- गैरसैंण होगी उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गैरसैण में आयोजित बजट सत्र में सदन में गैरसैण को उत्तराखण्ड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाए जाने की घोषणा की। बाद में मीडिया से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने गैरसैण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाए जाने को राज्य आंदोलनकारियों और प्रदेश की माताओं व बहनों को समर्पित किया।

मुख्यमंत्री ने भावुक होते हुए कहा कि यह गर्व का पल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक बहुत बड़ा फैसला है। वे रात भर सो नहीं पाए और काफी सोच विचार कर यह फैसला किया है। 2017 के घोषणा पत्र में किए गए वायदे को पूरा किया गया है। उत्तराखण्ड एक सीमान्त राज्य होने के कारण सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण और आपदा की दृष्टि से अति संवेदनशील है। इन्ही बातों और प्रदेश की जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है।

बजट सत्र में मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान- गैरसैंण होगी उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी

उन्होंने कहा कि अब आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। यहां तमाम आवश्यक सुविधाएं विकसित की जानी हैं। गैरसैण में पानी की समस्या को दूर करने के लिए पहले से ही झील बनाए जाने पर काम किया जा रहा है।

इस अवसर पर मौजूद विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने प्रदेश की जनता की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और इसे मुख्यमंत्री की ओर से प्रदेशवासियों को होली तोहफा बताया।

Youtube  http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे