कांग्रेस में टिकट के लिए सर्वे करा रहे हैं मुख्यमंत्री हरीश रावत: आर्य

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

कांग्रेस में टिकट के लिए सर्वे करा रहे हैं मुख्यमंत्री हरीश रावत: आर्य

आगामी विधानसभा चुनावों में टिकटों के बंटवारे पर राजस्व मंत्री व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य का कहना है कि टिकट का निर्धारण पार्टी हाईकमान द्वारा ही किया जाएगा। आर्य ने बताया कि मुख्यमंत्री हरीश रावत भी इसके लिए सर्वे करा रहे हैं। टिकट का फैसला जनता की भावना और डिमांड को देखकर


आगामी विधानसभा चुनावों में टिकटों के बंटवारे पर राजस्व मंत्री व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य का कहना है कि टिकट का निर्धारण पार्टी हाईकमान द्वारा ही किया जाएगा।

आर्य ने बताया कि मुख्यमंत्री हरीश रावत भी इसके लिए सर्वे करा रहे हैं। टिकट का फैसला जनता की भावना और डिमांड को देखकर ही होना चाहिए।

नैनीताल में मीडिया से बात करते हुए यशपाल आर्य ने केंद्र की मोदी सरकार पर भी निशाना साधा। आर्य ने कहा कि केंद्र सरकार तमाम केंद्रीय योजनाओं में राज्य के साथ भेदभाव कर रही है। केंद ने राज्य का बजट रोक दिया गया है। वहीं योजनाओं में 90 अनुपात दस के हिसाब से बजट नहीं दिया जा रहा है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे