सोशल मीडिया में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रावत का कोई सानी नहीं

  1. Home
  2. Special

सोशल मीडिया में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रावत का कोई सानी नहीं

जनता से जुड़ने के आज के सबसे तेज और सशक्त माध्यम सोशल मीडिया में उत्तराखंड में मुख्यमंत्री हरीश रावत का कोई सानी नहीं है। हरीश रावत सोशल मीडिया पर राज करने वाले उत्तराखंड के एकलौते नेता हैं। हालांकि सक्रिय तो कांग्रेस के साथ ही भाजपा के भी और नेता हैं लेकिन सोशल मीडिया में हरीश


सोशल मीडिया में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रावत का कोई सानी नहीं

जनता से जुड़ने के आज के सबसे तेज और सशक्त माध्यम सोशल मीडिया में उत्तराखंड में मुख्यमंत्री हरीश रावत का कोई सानी नहीं है। हरीश रावत सोशल मीडिया पर राज करने वाले उत्तराखंड के एकलौते नेता हैं। हालांकि सक्रिय तो कांग्रेस के साथ ही भाजपा के भी और नेता हैं लेकिन सोशल मीडिया में हरीश रावत की लोकप्रियता को कोई छू तक नहीं पाया है।

फेसबुक पर हरीश रावत | उत्तराखंड में सोशल मीडिया के सबसे लोकप्रिय माध्यम फेसबुक की अगर बात करें तो फेसबुक पर मुख्यमंत्री हरीश रावत के पेज पर ढ़ाई लाख (2, 55,427) से ज्यादा लाइक हैं। फेसबुक के माध्यम से हरीश रावत ना सिर्फ लोगों से सीधा संवाद करते हैं बल्कि लोगों की समस्याओं का समाधान भी कई बार मुख्यमंत्री हरीश रावत अपने फेसबुक पेज के माध्यम से करते हैं। इतना ही नहीं हरीश रावत फेसबुक पर लोगों के सवालों का जवाब भी देते हैं। उत्तराखंड का कोई दूसरा नेता फेसबुक पर हरीश रावत के आस-पास भी नहीं है।

ट्विटर पर हरीश रावत | ट्विटर की अगर बात करें तो यहां पर भी मुख्यमंत्री हरीश रावत उत्तराखंड में सबसे लोकप्रिय नेता हैं। ट्विटर पर हरीश रावत के फॉलोअर की संख्या 16 हजार 200 से ज्यादा है। ट्विटर पर खासे सक्रिय हरीश रावत के जरिए ना सिर्फ आप अपनी बात पहुंचा सकते हैं बल्कि हरीश रावत खुद लोगों को जवाब भी देते हैं।

इंस्टाग्राम पर हरीश रावत | फोटो शेयरिंग के लोकप्रिय माध्यम इंस्टाग्राम पर भी मुख्यमंत्री हरीश रावत सक्रिय हैं। यहां पर हरीश रावत के फॉलोअर की संख्या 8,531 है।

सोशल मीडिया पर फिसड्डी हैं कांग्रेस के दूसरे नेता  | मुख्यमंत्री हरीश रावत जहां सोशल मीडिया पर उत्तराखंड में सबसे लोकप्रिय नेता हैं, वहीं उनकी ही पार्टी कांग्रेस के नेता सोशल मीडिया पर लोकप्रियता के मामले में फिसड्डी हैं। कांग्रेस के दूसरे नेताओं की बात करें तो प्रदेश कांग्रेस अयक्ष किशोर उपाध्याय, इंदिरा हृद्येश और विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ही सोशल मीडिया पर सक्रिय दिखाई देते हैं लेकिन लोकप्रियता के मामले में ये मुख्यमंत्री हरीश रावत के आस-पास भी नहीं हैं।

सोशल मीडिया पर किशोर | उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की अगर बात करें तो किशोर उपाध्याय फेसबुक और ट्विटर पर सक्रिय तो हैं लेकिन हरीश रावत जितने लोकप्रिय नहीं। किशोर उपाध्याय के फेसबुक पेज पर जहां मात्र 8 हजार 508 (8,508) लाइक हैं, वहीं ट्विटर पर किशोर के महज 982 फॉलोअर हैं।

सोशल मीडिया पर इंदिरा हृदयेश | कांग्रेस सरकार में नंबर दो की पोजिशन की कांग्रेस की कद्दावर नेता और वित्त मंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश की भी सोशल मीडिया पर सक्रिय तो हैं, लेकिन हरीश रावत से काफी पीछे हैं। सोशल मीडिया पर इंदिरा की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके फेसबुक पेज पर मात्र 33 हजार 526 (33,526) लाइक हैं। ट्विटर पर इंदिरा के फॉलोवर की संख्या महज 56 है।

सोशल मीडिया पर भाजपा नेता भी फिसड्डी | सोशल मीडिया के तेज और सशक्त माध्यम में कांग्रेस के काफी आगे माने जाने वाली भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखंड के नेता इस पर खरे नहीं उतरते। सोशल मीडिया पर भाजपा के नाता सक्रिय तो हैं लेकिन उत्तराखंड में मुख्यमंत्री हरीश रावत जितने लोकप्रिय नहीं।

रमेश पोखरियाल निशंक | पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार से भाजपा के सांसद रमेश पोखरियाल निशंक की अगर बात करें तो ये भाजपा के एकलौते ऐसे नेता हैं जो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं। निशंक के फेसबुक पेज की बात करें तो उनके फेसबुक पेज में 1 लाख 23 हजार 490 (1, 23, 490) लाइक हैं, जो भाजपा के सभी नेताओं में सबसे ज्यादा हैं लेकिन हरीश रावत से अभी भी काफी कम हैं। निशंक के ट्विटर एकाउंट की बात करें तो ट्विटर पर निशंक के 5, 226 फॉलोअर हैं।

भगत सिंह कोश्यारी | पूर्व मुख्यमंत्री व नैनीताल से भाजपा सांसद भगत सिंह कोश्यारी की बात करें तो कोश्यारी सोशल मीडिया में सक्रिय तो हैं लेकिन सोशल मीडिया में कोश्यारी की लोकप्रियता काफी कम है। कोश्यारी के फेसबुक पेज पर महज 46 हजार 636 (46, 636) लाइक हैं। जबकि कोश्यारी के ट्विटर पर फॉलोअर की संख्या 9, 033 है।

भुवन चंद्र खंडूरी | उत्तराखंड की जनता के बीच भाजपा के सबसे लोकप्रिय नेता पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी की सोशल मीडिया पर लोकप्रियता काफी कम है। खंडूरी के फेसबुक पेज पर नजर डालें तो सामने आता है कि फेसबुक पर उनके पेज पर महज 8 हजार 211 (8, 211) लाइक हैं।

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में हर राजनेता की यही कोशिश है कि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों से जुड़े। कोशिश तो सभी कर रहे हैं लेकिन सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री हरीश रावत की लोकप्रियता के आगे कोई नहीं है।

बहरहाल विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में ये देखना रोचक होगा कि उत्तराखंड में सोशल मीडिया के सरताज मुख्यमंत्री हरीश रावत अपनी इस लोकप्रियता को पार्टी के लिए वोट में तब्दील कर पाएंगे या नहीं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे