अल्मोड़ा हादसे पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जताया दुख,

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Almora

अल्मोड़ा हादसे पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जताया दुख,

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जनपद अल्मोड़ा के स्थान भनौली के पास हुई वाहन (मैक्स संख्या यू.के.04 टी.ए.8611) दुर्घटना पर मृतकों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं दुख की इस घडी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने के साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ लाभ की ईश्वर


मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जनपद अल्मोड़ा के स्थान भनौली के पास हुई वाहन (मैक्स संख्या यू.के.04 टी.ए.8611) दुर्घटना पर मृतकों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं दुख की इस घडी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने के साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ लाभ की ईश्वर से कामना की है।

मुख्यमंत्री रावत ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए है कि दुर्घटना में मृत लोगों के परिजनों व घायलों को अनुमन्य राहत राशि उपलब्ध करायी जाए। तथा घायलों का उपचार प्राथमिकता पर सुनिश्चित किया जाए।

गौरतलब है कि अल्मोड़ा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा के काफलीखान के पास बोलेरो गाड़ी खाई में गिर गई। इस हादसे में बोलेरो में सवार 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये सभी लोग अल्मोड़ा में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली से लौट रहे थे कि काफलीखान के पास इनकी बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे