मुख्यमंत्री का इशारा, तो क्या नवंबर में होगी किशोर की छुट्टी ?

  1. Home
  2. Dehradun

मुख्यमंत्री का इशारा, तो क्या नवंबर में होगी किशोर की छुट्टी ?

उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर को हटाए जाने की ख़बरों के बीच मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ऐसा बयान दिया है जिससे इन ख़बरों को बल मिलता दिखाई दे रहा है। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि वे अभी थोड़ा व्यस्त हैं और नवंबर से ना सिर्फ कांग्रेस मुख्यालय में बैठेंगे


उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर को हटाए जाने की ख़बरों के बीच मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ऐसा बयान दिया है जिससे इन ख़बरों को बल मिलता दिखाई दे रहा है।

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि वे अभी थोड़ा व्यस्त हैं और नवंबर से ना सिर्फ कांग्रेस मुख्यालय में बैठेंगे बल्कि संगठन को ज्यादा समय भी देंगे।

मुख्यमंत्री हरीश रावत के इस बयान के तो फिलहाल ये ही मायने निकलते हैं कि क्या नवंबर में किशोर उपाध्याय की कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से छुट्टी हो जाएगी और हरीश रावत की संगठन की भी कमान संभालेंगे। ऐसे इसलिए भी क्योंकि सरकार और संगठन के बीच मतभेद काफी गहरा चुके हैं और कई बार सर्वजनिक मंच पर इससे पार्टी की फजीहत भी हुई है।

मतलब साफ है आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार और संगठन के बीच रार के चलते चुनाव में नुकसान नहीं उठाना चाहती। ऐसे में सूत्रों के हवाले से भी खबर है कि किशोर उपाध्याय को पीसीसी चीफ की कुर्सी से हटाया जा सकता है। मुख्यमंत्री के इस बयान को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे