मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी में पौराणिक, धार्मिक सांस्कृतिक बसंत मेला का किया उद्घाटन

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Uttarkashi

मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी में पौराणिक, धार्मिक सांस्कृतिक बसंत मेला का किया उद्घाटन

उत्तरकाशी (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को उत्तरकाशी जनपद के तहसील बडकोट के गंगाणी में पौराणिक, धार्मिक सांस्कृतिक बसंत मेला का विधिवत उद्घाटन किया। उत्तरकाशी जिला लिंगानुपात के मामले में देश व दुनिया में ब्रांड एम्बेसडर-मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तरकाशी जिले में 1000 पुरूषों पर 1097 महिलाये है। उत्तरकाशी जिले


मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी में पौराणिक, धार्मिक सांस्कृतिक बसंत मेला का किया उद्घाटन

 उत्तरकाशी (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को उत्तरकाशी जनपद के तहसील बडकोट के गंगाणी में पौराणिक, धार्मिक सांस्कृतिक बसंत मेला का विधिवत उद्घाटन किया।

उत्तरकाशी जिला लिंगानुपात के मामले में देश व दुनिया में ब्रांड एम्बेसडर-मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तरकाशी जिले में 1000 पुरूषों पर 1097 महिलाये है। उत्तरकाशी जिले ने बेटियों को सरंक्षण दिया है। यह देश व दुनिया के सामने एक उदाहरण है।

घोषणाएं करने में विश्वास नही बल्कि शासनादेश से कार्य करते है-मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उन्हें मात्र घोषणाएं करने में विश्वास नहीं है। वह शासनादेश के द्वारा कार्य करने में विश्वास करते है।

मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी में पौराणिक, धार्मिक सांस्कृतिक बसंत मेला का किया उद्घाटन

यमुना घाटी के कर्मठ लोगों ने अपने क्षेत्र में पलायन नही होने दिया- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य के अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा यमुना वैली में पलायन नहीं हुआ है। यहां के लोग बागवानी करते है, खेती करते है तथा स्वरोजगार करते है। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल उत्पादन के अलावा खाद्य प्रसंस्करण व पैंकेजिंग पर ध्यान देना होगा। किसानों को सीधी मार्केटिंग पर भी विशेष बल देना होगा। किसान सहकारिता को अपनाये। किसानों को प्रोफेशनल बनना होगा। चेन बनाकर कार्य करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूलों की क्लबिंग की जायेगी ताकि बच्चो व शिक्षकों  को लाभ हो। सरकार द्वारा 400 डाॅक्टरों को भर्ती किया गया है। ताकि दूरस्थ क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाएं पहुचायी जा सके। 900 नर्सो की भर्ती की जा रही है। नौगावं के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में टेलीमेडिसन व टेलीरेडियालोजी सेवा आरम्भ की जायेगी। 670 न्याय पंचायतों को ग्रोथ सेन्टर के रूप में विकसित किया जायेगा।

हमने भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाया-मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार को 11 महीने पूरे होने जा रहे है। हमने कोशिश की भ्रष्ट्राचार को हर स्तर से समाप्त किया जाय। भ्रष्टाचार व निजी हितो से सामाजिक कार्यो में बाधा उत्पन्न होती है। शासन स्तर पर ऐसे अधिकारियों में जिम्मेदारी दी गयी है जिनके निजी हित विकास कार्यो में बाधा नही डालते। हम भ्रष्टाचारियों के खिलाफ किसी भी प्रकार के पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर कार्य नही कर रहे है। किसी को भी गरीब का पैसा हजम नही करने देंगे।  भ्रष्टाचार से गरीब जनता को सबसे अधिक नुकसान हो रहा है।

सरकार की पहलों को जनता का पूरा सहयोग-मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि सरकार की पहलों को जनता को पूरा सहयोग मिल रहा है। हमने जो भी कदम उठाये उसमें जनता ने हमारा पूरा समर्थन किया। हमारी सरकार गरीब, मजदूरो व किसानों की सरकार है। केन्द्र सरकार के बजट में गांव के विकास का विशेष ध्यान रखा गया है। फरवरी से एलईडी का वितरण आरम्भ कर दिया जायेगा। यह जनता के लिये सस्ते दर पर उपलब्ध होंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विकास खण्ड मोरी के जखोल में निरीक्षण भवन के निमार्ण, मोरी नेटवाड़ साकरी 12 किमी मोटर मार्ग, मोरी ओसला बिनगोड़ा खड़ आरसीसी पुल का निर्माण, गंगाड़ पवाड़ी पैदल मार्ग की मरम्मत, सटूडी से शिवाडी खडड तक पैदल स्टील गार्डर सेतु के निमार्ण आदि विभिन्न निमार्ण कार्यो के शासनादेश निर्गत किये जाने की जानकारी दी।

(उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे