CM योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

  1. Home
  2. Dehradun

CM योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

ऋषिकेश (देहरादून) (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के पिता आनन्द सिंह बिष्ट को सोमवार को डिहाईड्रेशन होने पर हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों का कहना है कि, उनकी स्थिति में अभी सुधार है। जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम को योगी आदित्यनाथ के पिता की तबियत खराब होने पर उन्हें यमकेश्वर


CM योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

ऋषिकेश (देहरादून) (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के पिता आनन्द सिंह बिष्ट को सोमवार को डिहाईड्रेशन होने पर हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों का कहना है कि, उनकी स्थिति में अभी सुधार है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम को योगी आदित्यनाथ के पिता की तबियत खराब होने पर उन्हें यमकेश्वर के पंचूर गांव से जौलीग्रांट के हिमालयन अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां चेकअप के बाद उन्हें भर्ती कर लिया गया है। हालांकि, अभी उनकी बीमारी के बारे में कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं।

CM योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी केसी जोशी ने बताया कि सीएम योगी के पिता को डिहाईड्रेशन की वजह से हिमालयन अस्पताल लाया गया है। बताया कि लूज मोशन के कारण बीपी लो होना पाया गया है।

इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल के विशेष कक्ष में रखा गया है। उनके साथ उनकी धर्मपत्नि सावित्री देवी भी आई है। अस्पताल की टीम बेहद गंभीरता से उनके उपचार में जुटी हुई है। यूपी के सीएम के पिता के हिमालयन अस्पताल में भर्तीहोने पर तमाम लोग कुशलक्षेम जानने के लिए अस्पताल पहुंचने लगे थे।

(उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे