कलेक्टर ने पूरे कार्यालय और खुद पर लगाया 10 हजार का जुर्माना, जानिए वजह

  1. Home
  2. Country

कलेक्टर ने पूरे कार्यालय और खुद पर लगाया 10 हजार का जुर्माना, जानिए वजह

गाजियाबाद (उत्तराखंड पोस्ट) गाजियाबाद से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है ।यहां एक कलेक्टर अजय शंकर पाण्डेय ने पानी की बर्बादी को लेकर अपने कर्मचारियों और खुद पर सामूहिक रूप से 10 हजार रुपए का जुर्माना लगा दिया है। दरअसल जब कलेक्टर दफ्तर पहुंचे तो उन्होंने ओवरहेड टैंक से पानी गिरने की आवाज सुनी। जिसके


कलेक्टर ने पूरे कार्यालय और खुद पर लगाया 10 हजार का जुर्माना, जानिए वजह

गाजियाबाद (उत्तराखंड पोस्ट) गाजियाबाद से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है ।यहां एक कलेक्टर अजय शंकर पाण्डेय ने पानी की बर्बादी को लेकर अपने कर्मचारियों और खुद पर सामूहिक रूप से 10 हजार रुपए का जुर्माना लगा दिया है।

दरअसल जब कलेक्टर दफ्तर पहुंचे तो उन्होंने ओवरहेड टैंक से पानी गिरने की आवाज सुनी। जिसके बाद कलेक्टर ने पूछा कि कब से पानी टंकी का पानी ओवरफ्लो हो रहा है।जिसपर कर्मचारियों ने बताया गया कि ये लगभग 10 मिनट से ओवरफ्लो हो रही है।

फिर उन्होंने कार्रवाई की और पानी की बर्बादी को किसी एक आदमी की गलती न मानकर अपने कर्मचारियों और खुद पर सामूहिक रूप से 10 हजार रुपए का जुर्माना लगा दिया है।कलेक्टर ने पूरे कार्यालय और खुद पर लगाया 10 हजार का जुर्माना, जानिए वजहcash

उन्होंने पूरे कार्यालय में बैठने वाले लोगों के वेतन से जुर्माने के तौर पर 30 अधिकारियों से 100-100 रुपए, 100 कर्मचारियों से 70-70 रुपए के हिसाब से पैसे काटने के निर्देश दिए हैं। ये 10 हजार रुपए पेनाल्टी की पूरी धनराशि जल संरक्षण विभाग में जमा होगी। जिसे जल संरक्षण कार्यों में व्यय किया जाएगा।

बता दें अजय शंकर पांडेय तेज तर्रार अफसर माने जाते हैं। वह अपने कमरे की सफाई स्वंय ही करते हैं। उन्हें अनुशासन के लिए भी जाना जाता है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost        

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे