लोकसभा चुनाव | उत्तराखंड में क्या है तैयारी, एक क्लिक में जानिए चुनाव से जुड़ी पूरी जानकारी

  1. Home
  2. Loksabha Elections 2019

लोकसभा चुनाव | उत्तराखंड में क्या है तैयारी, एक क्लिक में जानिए चुनाव से जुड़ी पूरी जानकारी

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने मीडिया सेंटर सचिवालय में मीडिया से वार्ता की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि उत्तराखण्ड की सभी 5 लोकसभा सीटों पर 11 अप्रैल 2019 को मतदान होगा। सभी बूथों में एश्योर्ड मिनिमम फैसेलिटी उपलब्ध कराई जायेगी। मतदान प्रक्रिया ईवीएम द्वारा होगी। शत प्रतिशत वीवीपैट का इस्तेमाल किया


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने मीडिया सेंटर सचिवालय में मीडिया से वार्ता की।  मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि उत्तराखण्ड की सभी 5 लोकसभा सीटों पर 11 अप्रैल 2019 को मतदान होगा। सभी बूथों में एश्योर्ड मिनिमम फैसेलिटी उपलब्ध कराई जायेगी। मतदान प्रक्रिया ईवीएम द्वारा होगी। शत प्रतिशत वीवीपैट का इस्तेमाल किया जायेगा। मॉक पोल तीन चरणों में किया जा रहा है। एक बार एफएलसी के दौरान मॉक पोल किया जा चुका है। प्रत्याशियों के समक्ष व मतदान के दिवस भी शुरू में माॅक पोल किया जायेगा। बूथ लेबल पर प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान चलाया गया है। जो भी गाड़ियां रिजर्व ईवीएम लेकर जायेंगी, उन्हें जीपीएस के द्वारा ट्रैक किया जायेगा। नोटा का आप्शन अन्त में रहेगा। प्रत्याशी के नामांकन चिन्ह के साथ फोटो भी रहेगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता के सम्बन्ध में राजनीतिक पार्टियों, अधिकारियों व प्रत्याशियों को पूरी जानकारी दी जा रही है। राजनीतिक पार्टियों की कल ब्रीफिंग की जायेगी, अधिकारियों को आज ब्रीफ किया जा रहा है, जबकि वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला निर्वाचन अधिकारियों को कल ब्रीफ किया जा चुका है। चुनाव लड़ने वाले प्रत्येक प्रत्याशी से एफिडेविट लिया जायेगा। यह एफिडेविट ऑन लाईन भी भरा जा सकता है। आॅनलाईन भरने के बाद नोटराईजेशन करने के बाद नामांकन पत्र के साथ जमा करना होगा। नई सुविधा नाम से एक पोर्टल बनाया गया जिस पर एफिडेविट काउंटर होने की जानकारी उपलब्ध होगी। सभी बूथों का बूथ लेबल मैनेजमेंट बनाया गया है। जहां पर नेटवर्क की समस्या है, वहां पर रेडियो सैट के माध्यम से मतदान की जानकारी के लिए सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी कि निर्वाचन की तिथि घोषित होने से निर्वाचन की समाप्ति तक रात 10 बजे से सुबह 06 बजे तक लाऊडस्पीकर के प्रयोग की अनुमति नहीं दी जायेगी। 10 प्रतिशत बूथों पर लाइव वीडियोग्राफी, वेबकास्टिंग व सीसीटीवी कवरेज की जायेगी। मतगणना केन्द्रों पर मतगणना की पूरी वीडियोंग्राफी की जायेगी। बाॅर्डर व चैकपोस्ट पर वीडियोग्राफी कराने के लिए पुलिस को निर्देश दिये गये हैं।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 10 मार्च, 2019 को सायं 05ः00 बजे लोक सभा सामान्य निर्वाचन, 2019 के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी गयी है। निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आयोग की आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) प्रभावी हो चुकी है। आदर्श आचार संहिता के संदर्भ में आयोग के विस्तृत दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाईट www.eci.gov.in     पर भी उपलब्ध है। आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कुल सात चरणों में मतदान सम्पन्न होगा। उत्तराखण्ड राज्य की सभी पाँचों लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रों के अन्तर्गत एक चरण में दिनांक  11 अप्रैल, 2019 को मतदान होगा।

आदर्श आचार संहिता समस्त मंत्रीगणों एवं दर्जा प्राप्त समस्त राज्य मंत्रियों पर भी तात्कालिक प्रभाव से लागू होगी। भारत निर्वाचन आयोग की आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु मुख्य सचिव, समस्त अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव/सचिव, मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी एवं राजनैतिक दलों, और मा॰ मंत्रीगणों को अवगत कराया जा चुका है।

उत्तराखण्ड राज्य के अन्तर्गत लोक सभा निर्वाचन का कार्यक्रम निम्नवत् हैः-

लोकसभा चुनाव | उत्तराखंड में क्या है तैयारी, एक क्लिक में जानिए चुनाव से जुड़ी पूरी जानकारी

उत्तराखण्ड राज्य में 01 जनवरी, 2019 की अर्हता तिथि के आधार पर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रवार निर्वाचकों का विवरण निम्न प्रकार हैः-

लोकसभा चुनाव | उत्तराखंड में क्या है तैयारी, एक क्लिक में जानिए चुनाव से जुड़ी पूरी जानकारी

उत्तराखण्ड राज्य के सभी मतदेय स्थलों पर EVM के साथ VVPAT उपयोग में लायी जायेगी। राज्य में FLC OK BU-24259, CU-15815  &  VVPAT-  उपलब्ध है।

लोक सभा सामान्य निर्वाचन में मतपत्रों पर चुनाव चिन्ह के साथ-साथ निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यथियों का फोटोग्राफ भी प्रिन्ट होगा।

लोक सभा सामान्य निर्वाचन में राज्य के 1207 मतदेय स्थलों पर आयोग के निर्देशानुसार वेबकास्टिंग किया जाना प्रस्तावित है।

राज्य में निर्वाचन व्यय लेखा अनुश्रवण टीमों (Election Expenditure Monitoring Team) का   जनपद/विधान सभावार गठन कर लिया गया है, कुल 2733 टीमें गठित की गयी है।

निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही सभी जनपदों में निर्वाचन कन्ट्रोल रूम स्थापित हो चुका है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में भी निर्वाचन कन्ट्रोल स्थापित हो चुका है, जिसका फोन नम्बर 0135-2717401 है। सभी जनपदों में टोल फ्री नम्बर-1950 भी स्थापित है।

2019 लोस चुनाव | जानिए उत्तराखंड राज्य गठन के बाद से किसका पलड़ा रहा है भारी

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे