कांग्रेस का पलटवार, कहा- चुनाव में खाता तक नहीं खोल पाएगी BJP

  1. Home
  2. Dehradun

कांग्रेस का पलटवार, कहा- चुनाव में खाता तक नहीं खोल पाएगी BJP

राजनाथ सिंह ने देहरादून में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था, जिस पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए राजनाथ सिंह और बीजेपी पर निशाना साधा है। मीडिया से मुखातिब होते हुए कांग्रेस नेता धीरेंद्र प्रताप और मथुरादत्त जोशी ने कहा कि राजनाथ संघ और राज्यों के मित्रवत रिश्तों की संवैधानिक परिकल्पना, सिद्धांतों व मूल्यों को


कांग्रेस का पलटवार, कहा- चुनाव में खाता तक नहीं खोल पाएगी BJP

कांग्रेस का पलटवार, कहा- चुनाव में खाता तक नहीं खोल पाएगी BJPराजनाथ सिंह ने देहरादून में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था, जिस पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए राजनाथ सिंह और बीजेपी पर निशाना साधा है। मीडिया से मुखातिब होते हुए कांग्रेस नेता धीरेंद्र प्रताप और मथुरादत्त जोशी ने कहा कि राजनाथ  संघ और राज्यों के मित्रवत रिश्तों की संवैधानिक परिकल्पना, सिद्धांतों व मूल्यों को भुला बैठे हैं। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री पर सीमांत क्षेत्र विकास निधि के बजट को कम करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि भाजपा सीमाओं को कमजोर कर देश को दुश्मनों के हाथ सौंपने का काम कर रही है।

मुंगेरीलाल का हसीन सपना | राजनाथ सिंह के कांग्रेस को डूबता जहाज बताने पर कांग्रेस ने कहा कि हाल ही में हुए पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में 800 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा मात्र 64 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव जीती है, जबकि कांग्रेस ने 144 विधानसभा क्षेत्रों में जीत दर्ज की है। कांग्रेस मुक्त भारत का उसका सपना मुंगेरीलाल का हसीन सपना है।

खाता नहीं खोल पाएगी भाजपा | कांग्रेस ने कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड में लोकतंत्र, संविधान और नैतिक मूल्यों की हत्या की है। उन्होंने केंद्र सरकार पर विनियोग विधेयक पर उत्तराखंड के साथ सौतेला व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा में पारित बजट को रोक कर केंद्र ने राज्य में वित्तीय संकट पैदा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि इसकी सजा जनता भाजपा को अगले विधानसभा चुनाव में देगी और भाजपा को राज्य में खाता तक नहीं खोल पाएगी।

पूर्ण बहुमत से बनेगी कांग्रेस सरकार | कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में अगले विधानसभा चुनाव में पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे