मायावती पर टिप्पणी से भाजपा की मानसिकता सामने आई: कांग्रेस

  1. Home
  2. Dehradun

मायावती पर टिप्पणी से भाजपा की मानसिकता सामने आई: कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने बसपा सुप्रीमो मायावती की तारीफ करते हुए कहा की मायावती ऐसी महिला है जिन्होंने संघर्ष के दम पर मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी महिला पर टिप्पणी करना खुद पर टिप्पणी करने जैसा है। मायावती पर टिप्पणी से भाजपा की मानसिकता सामने आई है। विधानसभा में हुए


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने बसपा सुप्रीमो मायावती की तारीफ करते हुए कहा की मायावती ऐसी महिला है जिन्होंने संघर्ष के दम पर मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी महिला पर टिप्पणी करना खुद पर टिप्पणी करने जैसा है। मायावती पर टिप्पणी से भाजपा की मानसिकता सामने आई है।
विधानसभा में हुए हंगामे पर बोलते हुए उन्होंने कहा के भाजपा ऐसे व्यवहार कर रही है मानो उसकी उत्तराखंड के विकास से कोई दुश्मनी हो गयी हो। आज हम आपदा व तमाम कठिनाइयों से जूझ रहे है, ऐसे में बजट पास होना अनिवार्य है।
उन्होंने कहा कि भाजपा का ध्यान विकास से हटकर इस तरफ लग गया है कि कैसे कांग्रेस की सरकार को बर्खास्त कर दिया जाये। उन्होंने कहा कि भाजपा कुछ दिन रुक जाये। चुनाव में जनता साफ कर देगी कि उसे राज्य में कौन सी सरकार चाहिए।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे