BJP पर बरसे किशोर, छल-प्रपंच की राजनीति करने का लगाया आरोप

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

BJP पर बरसे किशोर, छल-प्रपंच की राजनीति करने का लगाया आरोप

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने एक बार फिर से भाजपा पर निशाना साधा है। किशोर ने बीजेपी पर छल-प्रपंच की राजनीती करने का आरोप लगाया। नैनीताल क्लब में विधान सभा क्षेत्र के बूथ इकाई अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए किशोर ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान


उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने एक बार फिर से भाजपा पर निशाना साधा है। किशोर ने बीजेपी पर छल-प्रपंच की राजनीती करने का आरोप लगाया। नैनीताल क्लब में विधान सभा क्षेत्र के बूथ इकाई अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए किशोर ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 2017 का चुनाव कार्यकर्ताओं का इम्तिहान है। जिसमें वह जरूर पास होंगे। हालांकि इस दौरान कांग्रेस कार्यर्कताओं ने सरकार में उनकी उपेक्षा का दुखड़ा भी रोया।  कार्यकर्ताओँ ने किशोर उपाध्याय से शिकायत की कि विकास कार्यों में जमीनी कार्यकर्ताओं की पूछ नहीं हो रही है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे