किशोर उपाध्याय बोले- ध्यान गुफा में मोदी को ज्ञान की प्राप्ति होगी और वे राजपाट त्याग देंगे

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Rudraprayag

किशोर उपाध्याय बोले- ध्यान गुफा में मोदी को ज्ञान की प्राप्ति होगी और वे राजपाट त्याग देंगे

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) पीएम मोदी की केदारनाथ यात्रा पर उत्तराखंड कांग्रेस के नेता लगातार सवाल उठा रहे हैं। कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने तो चुनाव आयोग से इसकी शिकायत तक की है। वहीं अब उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता किशोर उपाध्याय ने मोदी का केदारनाथ यात्रा को लेकर ट्वीट


किशोर उपाध्याय बोले- ध्यान गुफा में मोदी को ज्ञान की प्राप्ति होगी और वे राजपाट त्याग देंगे

देहरादून  (उत्तराखंड पोस्ट) पीएम मोदी की केदारनाथ यात्रा पर उत्तराखंड कांग्रेस के नेता लगातार सवाल उठा रहे हैं। कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने तो चुनाव आयोग से इसकी शिकायत तक की है।

वहीं अब उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता किशोर उपाध्याय ने मोदी का केदारनाथ यात्रा को लेकर ट्वीट कर तंज कसा है।

किशोर लिखते हैं, “बहुत ही देर बाद समझ मे आया, आज बुद्ध पूर्णिमा है, भगवान बुद्ध को आज ज्ञान प्राप्त हुआ और राजपुरुष होते हुये, उन्होंने राजपाट त्याग दिया। सुबह का इंतज़ार करिये, @narendramodi जी को भी आज रात ज्ञान की प्राप्ति होगी और वे भी राजपाट त्याग कर भगवान बुद्ध की शरण में चले जायेंगे।

इससे पहले एक ट्वीट में किशोर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की केदारनाथ यात्रा की तस्वीर मोदी की यात्रा के साथ शेयर करते हुए लिखा, “2 व्यक्तित्व: @RahulGandhi जी ने जब केदारनाथ जी की यात्रा की तो जो भी उनके साथ जाना चाहता था,सबको साथ ले गये। @narendramodi जी ने यात्रा की तो अपने CM व प्रदेश अध्यक्ष को भी धक्का देके अकेले पुण्य कमाने चल दिये।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करें– https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

केदारनाथ धाम | आज रात भर ध्यान गुफा में साधना करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी के केदारनाथ यात्रा पर सवाल, कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की शिकायत

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे