कांग्रेस ने टिकट के लिए नेताओं से 12 अक्टूबर तक मांगा बायोडाटा

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Haridwar

कांग्रेस ने टिकट के लिए नेताओं से 12 अक्टूबर तक मांगा बायोडाटा

हरिद्वार में प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत-हार के लिए संबंधित जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी तय की गई। बैठक में कांग्रेस ने केंद्र सरकार से उत्तराखंड के लिए कुछ राहत मांगने के साथ ही भाजपा के खिलाफ सतत विकास संकल्प यात्रा निकालने का फैसला भी लिया। कांग्रेस प्रदेश किशोर


हरिद्वार में प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत-हार के लिए संबंधित जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी तय की गई।

बैठक में कांग्रेस ने केंद्र सरकार से उत्तराखंड के लिए कुछ राहत मांगने के साथ ही भाजपा के खिलाफ सतत विकास संकल्प यात्रा निकालने का फैसला भी लिया।

कांग्रेस प्रदेश किशोर उपाध्याय ने कहा कि विधानसभा चुनाव जो भी चुनाव लडे़गा उसकी जीत और हार का जिम्मा संबधित जिलाध्यक्ष का रहेगा। उन्होंने सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश दिए कि 12 अक्तूबर तक विधानसभा टिकट के दावेदारों का बॉयोडाटा भेजना सुनिश्चित करें।

उनमें से प्राथमिकता वाले तीन प्रत्याशियों का नाम पैनल में प्रदेश कार्यालय का उपलब्ध कराएं। उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एकजुटता का आह्वान किया।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे