किसानों पर अत्याचार हुआ तो सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस: प्रीतम

  1. Home
  2. Dehradun

किसानों पर अत्याचार हुआ तो सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस: प्रीतम

देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने देहरादून स्थित गांधी पार्क पर धरना देकर विरोध जताया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि ये आंदोलन उस अन्नदाता के लिए है। देश का सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति किसान है। प्रदेश


देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने देहरादून स्थित गांधी पार्क पर धरना देकर विरोध जताया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि ये आंदोलन उस अन्नदाता के लिए है। देश का सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति किसान है। प्रदेश के ऊपर कलंक लगा है। क्योंकि यंहा किसान ने आत्महत्या की है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में किसान ने एक हफ्ते का समय मांगा,  लेकिन उसे पांच दिन का समय दिया गया। उससे कहा गया कि यदि  पैसा जमा न किया तो उसकी जमीन छीन ली जाएगी।

उन्होंने कहा कि अमित शाह ने हल्द्वानी, रुद्रपुर में पीएम मोदी ने बड़े लच्छेदार अंदाज में कहा था कि भाजपा की सरकार लाओ और कर्ज माफ करेंगे। ये वादा भी हवाई साबित हुआ।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यत्र प्रीतम सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के लोगो ने जनता से वादा किया था कि उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार बनेगी। किसानों को ब्याजरहित खाद देने का आश्वासन भी दिया, लेकिन आज किसान आत्महत्या कर रहा है। ऐसे में कांग्रेस किसानो के साथ खड़ी है। यदि किसानों पर अत्याचार होगा उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा को यदि किसानो के दर्द है तो उनके ऋण माफ कर देने चाहिए। किसान को उसकी उपज का पूरा भुगतान नही हो रहा है।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे