“मुख्यमंत्री के दरबार और कांग्रेस मुख्यालय में बैठे नेताओं के कारण हारी कांग्रेस”

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Tehri-Garhwal

“मुख्यमंत्री के दरबार और कांग्रेस मुख्यालय में बैठे नेताओं के कारण हारी कांग्रेस”

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने नई टिहरी में समीक्षा बैठक ली। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App – उत्तराखंड पोस्ट कांग्रेस की इस समीक्षा बैठक हंगामेदार रही और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष व अन्य बड़े नेताओं के सामने जमकर भड़ास निकाली।


उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने नई टिहरी में समीक्षा बैठक ली। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App – उत्तराखंड पोस्ट

कांग्रेस की इस समीक्षा बैठक हंगामेदार रही और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष व अन्य बड़े नेताओं के सामने जमकर भड़ास निकाली।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव में मुख्यमंत्री के दरबार और प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बैठे नेताओं के कारण हार हुई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरा जोर लगाया लेकिन कांग्रेस के बड़े नेता हवा में उड़ते रहे। देहरादून में जाने पर किसी कार्यकर्ता का सम्मान नहीं होता है और बड़े नेता अपना खूब सम्मान कराते हैं।

बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि चुनाव के परिणामों की किसी ने कल्पना नहीं की थी। अब कार्यकर्ता इस हार को भुलाकर आने वाले चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। पंचायत चुनाव, निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारी कर लें।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे