किशोर ने सर्वे को नकारा, कहा- दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी कांग्रेस

  1. Home
  2. Uttarakhand

किशोर ने सर्वे को नकारा, कहा- दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी कांग्रेस

एबीपी न्यूज के ओपिनियन पोल में उत्तराखंड में कांग्रेस के हाथ से उत्तरखंड के निकलने और भाजपा के कमल खिलने पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने सर्वे में कमी बताते हुए दावा किया कि उत्तराखंड में कांग्रेस दो तिहाई बहुमत से फिर से सरकार बनाएगी। किशोर ने कहा कि हमारे


एबीपी न्यूज के ओपिनियन पोल में उत्तराखंड में कांग्रेस के हाथ से उत्तरखंड के निकलने और भाजपा के कमल खिलने पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने सर्वे में कमी बताते हुए दावा किया कि उत्तराखंड में कांग्रेस दो तिहाई बहुमत से फिर से सरकार बनाएगी। किशोर ने कहा कि हमारे आंतरिक सर्वे में कांग्रेस को दो तिहाई बहुमत मिल रहा है।

किशोर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस भाजपा और केंद्री को मोदी सरकार ने उत्तराखंड में लोकतंत्र की हत्या की उस बीजेपी को उत्तराखंड की जनता वोट क्यों देगी। किशोर ने कहा कि जिस पीएम मोदी ने उत्तराखंड आकर भी उत्तराखंड को कुछ नहीं दिया, उस बीजेपी और मोदी के नाम पर लोग वोट क्यों देंगे।

किशोर ने कहां जिस राज्य ने 2014 में 5 सांसद दिए और उन्होंने राज्य के लए कुछ नहीं किया उस भाजपा को उत्तराखंड की जनता क्यों वोट देगी। किशोर ने पूछा मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले से उत्तराखंड के लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं, ऐसे में क्यों प्रदेश की जनता भाजपा को वोट देगी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने दावा किया कि उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस फिर से सरकार बनाएगी।

गौरतलब है कि एबीपी न्यूज ने अपने ओपिनियन पोल में मुख्यमंत्री के रुप में हरीश रावत को तो लोगों की पहली पसंद बताया है लेकिन सरकार बीजेपी की बनने की बात कही है। नीचे क्लिक कर देखिए पूरा सर्वे –

ABP ओपिनियन पोल | जानिए उत्तराखंड में बनेगी किसकी सरकार ?

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे