उत्तराखंड और अरुणाचल के मुद्दे पर मोदी सरकार को संसद में घेरेगी कांग्रेस

  1. Home
  2. Country

उत्तराखंड और अरुणाचल के मुद्दे पर मोदी सरकार को संसद में घेरेगी कांग्रेस

संवैधानिक संकट से जूझ रहे अरुणाचल प्रदेश में सुप्रीम कोर्ट से सरकार बहाली का आदेश से उत्साहित कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी ने एक साथ इस मुद्दे पर केंद्र सरकार पर हमला बोला। बुलंद हौसले के साथ कांग्रेस ने 18 जुलाई से झुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र में भी


संवैधानिक संकट से जूझ रहे अरुणाचल प्रदेश में सुप्रीम कोर्ट से सरकार बहाली का आदेश से उत्साहित कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी ने एक साथ इस मुद्दे पर केंद्र सरकार पर हमला बोला। बुलंद हौसले के साथ कांग्रेस ने  18 जुलाई से झुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र में  भी केंद्र सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की है।

उत्तराखंड की कांग्रेस सरकार की जगह लगाए गए राष्ट्रपति को दो माह पहले मई में ही सुप्रीम कोर्ट  ने गैरसंवैधानिक करार दे दिया था। वहां  कांग्रेस की सरकार बहाल हो गई थी। भाजपा ने राजनीतिक उथल पुथल के बीच अपनी सरकार बनाने की भी कोशिश की थी।
कांग्रेस का आरोप था कि कामयाबी नही मिलने पर राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट  के आदेश के बाद कांग्रेस की रावत सरकार फिर से अस्तित्व में है। उसके बाद आरोप लगे थे सात माह पहले दिसंबर 2015 में अरूणाचल सरकार को अल्पमत में बताकर वहां भी केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था।ट

कांग्रेस कोर्ट चली गई थी। दोनों ही जगह कांग्रेस में टूटफूट कराने का आरोप भाजपा पर लगाया गया था। अब सुप्रीम कोर्ट ने अरुणाचल में भी सरकार बहाल कर दी। संवैधानिक तौर पर दो राज्यों की सरकारों के बारे में केंद्र सरकार के फैसले को सुप्रीम कोर्ट से गलत ठहराए जाने पर कांग्रेस आक्रामक मूड में आ गई है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत है। लोकतंत्रिक तरीकेसे चुनी गई सरकार को असंवैधानिक तरीके से गिराने का सबक मिला है: सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस 

शुक्रिया सुप्रीम कोर्ट, प्रधानमंत्री जी को यह समाझाने  के लिए की लोकतंत्र क्या है: राहुल गांधी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कांग्रेस

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे