12 सितंबर से प्रदेश विकास संकल्प यात्राएं निकालेगी कांग्रेस: किशोर

  1. Home
  2. Dehradun

12 सितंबर से प्रदेश विकास संकल्प यात्राएं निकालेगी कांग्रेस: किशोर

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने भी अब कमर कस ली है। इस के तहत कांग्रेस 12 सितंबर से राज्य में विकास संकल्प यात्राएं निकालेगी। किशोर ने कहा कि कांग्रेस सकारात्मक तरीके से जनता के बीच जाएगी। जनता को पूर्ववर्ती यूपीए सरकार और राज्य की कांग्रेस सरकार की जनहित नीतियों को


उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने भी अब कमर कस ली है। इस के तहत कांग्रेस 12 सितंबर से राज्य में विकास संकल्प यात्राएं निकालेगी।

किशोर ने कहा कि कांग्रेस सकारात्मक तरीके से जनता के बीच जाएगी। जनता को पूर्ववर्ती यूपीए सरकार और राज्य की कांग्रेस सरकार की जनहित नीतियों को बताया जाएगा। साथ ही भाजपा के जनविरोधी चेहरे को भी बेनकाब किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस की विकास संकल्प यात्रा का आगाज़ खटीमा स्थित शहीद स्थल से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 5  सितम्बर को हर ब्लॉक में एक स्कूल में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा और 9 सितम्बर को कारगिल शहीदों के आश्रितों को सम्मानित किया जाएगा।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे