कांग्रेस को इस बार भी नहीं मिलेगा विपक्ष का दर्जा, चाहिए थी इतनी सीटें, मिली सिर्फ 52

  1. Home
  2. Loksabha Elections 2019

कांग्रेस को इस बार भी नहीं मिलेगा विपक्ष का दर्जा, चाहिए थी इतनी सीटें, मिली सिर्फ 52

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) लोकसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। बीजेपी ने जहां अपने दम पर 303 सीटों पर जीत हासिल की हैं वहीं एऩडीए की सीटों का आंकड़ा 352 तक पहुंच गया है। वहीं इस बार भी कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। कांग्रेस सिर्फ 52 सीटों पर जीत हासिल कर पाई है।


कांग्रेस को इस बार भी नहीं मिलेगा विपक्ष का दर्जा, चाहिए थी इतनी सीटें, मिली सिर्फ 52

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) लोकसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। बीजेपी ने जहां अपने दम पर 303 सीटों पर जीत हासिल की हैं वहीं एऩडीए की सीटों का आंकड़ा 352 तक पहुंच गया है। वहीं इस बार भी कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। कांग्रेस सिर्फ 52 सीटों पर जीत हासिल कर पाई है। इस बार कांग्रेस से संसद में विपक्ष का दर्जा भी छीना जा सकता है।

नियम के मुताबिक कुल लोकसभा सीटों में से कम से कम 10 प्रतिशत सीटें यानि 55 सीटें जीतने की आवश्यकता होती है। साल 2014 और 2019 में कांग्रेस इस न्यूनतम आवश्यकता को पूरा करने में असफल रही है।

कांग्रेस को इस बार भी नहीं मिलेगा विपक्ष का दर्जा, चाहिए थी इतनी सीटें, मिली सिर्फ 52

आपको बता दें कि 16वीं लोकसभा में जब कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं। कांग्रेस सबसे बड़ा विपक्षी दल होने के नाते अपने सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए विपक्ष के नेता का पद मांग रही थी। कांग्रेस की कम सीटें होने के चलते खड़गे को यह पद नहीं मिला। इस बार मल्लिकार्जुन खड़गे गुलबर्ग लोकसभा सीट से चुनाव हार गए हैं। वह इस सीट से साल 2009 से जीतते आ रहे थे। ऐसे में एक बार फिर विपक्ष के नेता का पद खाली रह सकता है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे