उत्तराखंड | नगर निगम मेयर सीट – कांग्रेस का खुला खाता, इस सीट पर हासिल की जीत

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pauri-Garhwal

उत्तराखंड | नगर निगम मेयर सीट – कांग्रेस का खुला खाता, इस सीट पर हासिल की जीत

कोटद्वार (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में नगर निगम में आखिर कांग्रेस का खाता खुल गया है। कांग्रेस ने कोटद्वार नगर निगम का पद जीत लिया है। कोटद्वार सीट पर मेयर पद पर कांग्रेस प्रत्याशी हेमलता नेगी ने 1926 वोटों से जीत दर्ज की है। इस सीट पर कांग्रेस शुरु से ही बढ़त बनाए हुए थी। वहीं


कोटद्वार (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में नगर निगम में आखिर कांग्रेस का खाता खुल गया है। कांग्रेस ने कोटद्वार नगर निगम का पद जीत लिया है।

कोटद्वार सीट पर मेयर पद पर कांग्रेस प्रत्याशी हेमलता नेगी ने 1926 वोटों से जीत दर्ज की है। इस सीट पर कांग्रेस शुरु से ही बढ़त बनाए हुए थी। वहीं हरिद्वार और हल्द्वानी दो नगर निगम सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

वहीं भाजपा ने अब तक तीन नगर निगम ऋषिकेश, रुद्रपुर और काशीपुर जीत लिए हैं। ऋषिकेश में भाजपा की अनीता ममगई जीती तो रुद्रपुर नगर निगम मेयर की भाजपा के ही कुर्सी रामपाल सिंह ने जीती। वहीं काशीपुर नगर निगम मेयर के पद पर भाजपा की ऊषा चौधरी ने जीत हासिल कर ली है।

उत्तराखंड निकाय चुनाव नतीजे- 84 नगर निकायों में से 67 के नतीजे घोषित

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

लड़की ने पहना था ‘लेस वाला अंडरवियर’, कोर्ट ने छोड़ा रेप का आरोपी

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे