मुख्यमंत्री के सामने लगे ‘पीडीएफ हटाओ कांग्रेस बचाओ’ के नारे

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

मुख्यमंत्री के सामने लगे ‘पीडीएफ हटाओ कांग्रेस बचाओ’ के नारे

हल्द्वानी में गुरुवार को कांग्रेस के बूथ , ग्राम और बाजार सम्मेलन में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम हरीश रावत और पीसीसी चीफ किशोर उपाध्याय के सामने ही हंगामा करते हुए पीडीएफ हटाओ कांग्रेस बचाओ के नारे लगाए। कांग्रेस कार्यकर्ता मंच पर पीडीएफ विधायक हरीश दुर्गापाल को देखकर भड़क गए और दुर्गापाल के


मुख्यमंत्री के सामने लगे ‘पीडीएफ हटाओ कांग्रेस बचाओ’ के नारे

हल्द्वानी में गुरुवार को कांग्रेस के बूथ , ग्राम और बाजार सम्मेलन में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम हरीश रावत और पीसीसी चीफ किशोर उपाध्याय के सामने ही हंगामा करते हुए पीडीएफ हटाओ कांग्रेस बचाओ के नारे लगाए।

कांग्रेस कार्यकर्ता मंच पर पीडीएफ विधायक हरीश दुर्गापाल को देखकर भड़क गए और दुर्गापाल के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। किशोर उपाध्याय की चेतवानी के बाद भी कांग्रेसी कार्यकर्ता नहीं माने। विरोध में सैकड़ों की तादाद में कांग्रेसी सम्मेलन से उठ कर वापस भी चले गए। विरोध करने वाले ज्यादातर कांग्रेस लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के थे।

मुख्यमंत्री के सामने लगे ‘पीडीएफ हटाओ कांग्रेस बचाओ’ के नारे

सम्मेलन में मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कार्यकर्ताओ से चुनाव में एकजुट होने की अपील की। साथ ही हर हाल में चुनाव जीतने का कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे