तबलीगी जमात की लापरवाही से बढ़ी कोरोना की रफ्तार- 4 दिन में 1000 से 2000 हुए मामले

  1. Home
  2. Country

तबलीगी जमात की लापरवाही से बढ़ी कोरोना की रफ्तार- 4 दिन में 1000 से 2000 हुए मामले

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) भारत में कोरोना वायरस के मामले अब तेजी से बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक अब तक देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 2069 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। 53 लोगों की इस घातक वायरस ने जान ले ली है, जबकि 155 लोग या तो ठीक


तबलीगी जमात की लापरवाही से बढ़ी कोरोना की रफ्तार- 4 दिन में 1000 से 2000 हुए मामले

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) भारत में कोरोना वायरस के मामले अब तेजी से बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक अब तक देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 2069 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। 53 लोगों की इस घातक वायरस ने जान ले ली है, जबकि 155 लोग या तो ठीक हो चुके हैं या उन्हें छुट्टी दी जा चुकी है।

आपको बता दें कि पिछले महीने की शुरुआत यानी 1 मार्च तक देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या महज 3 थी। 14 मार्च तक यह आंकड़ा बढ़कर 100 हुआ। 24 मार्च को इस आंकड़े ने 500 को पार किया और 29 मार्च को हजार का आंकड़ा छुआ था। यानी 1 मार्च को 3 केस के बाद अगले 28 दिनों में यह आंकड़ा 1000 पहुंच गया। उसके बाद इसके संक्रमण में कितनी तेजी आई इसका अंदाजा इसी ले लगाया जा सकता है कि महज 4 दिनों में यह आंकड़ा 1000 से बढ़कर 2000 हो चुका है।

 

एनबीटी की खबर के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के आंकड़ों में इस तेजी के लिए बहुत हद तक तबलीगी जमात की लापरवाही जिम्मेदार है। निजामुद्दीन मरकज का मामला जैसे ही खुला, कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ने लगे। मध्य मार्च में मरकज में हुए मजहबी जलसे में देश के 19 राज्यों और 16 देशों के करीब 8 से 9 हजार लोग शामिल हुए थे।

कोरोना | आइसोलेशन वार्ड में बिना पैंट के घूम रहे तबलीगी जमात के मरीज, केस दर्ज

जलसे के बाद लॉकडाउन तक करीब ढाई हजार लोग मरकज में भी रहे जबकि बाकी लोग अपने-अपने राज्यों में लौट गए। इनमें से कई लोग संक्रमित हो चुके थे, जिसकी जांच के बाद पुष्टि हुई। अब ये लोग किन-किन लोगों के संपर्क में रहे, ट्रांसपोर्ट के किन-किन साधनों का इस्तेमाल किया, इन सभी बातों को ट्रेस करना बहुत बड़ी चुनौती बन चुकी है। राज्यों ने युद्धस्तर पर कोशिशों के बाद अब तक निजामुद्दीन जलसे में हिस्सा ले चुके लोगों और उनके सीधे संपर्क में आए करीब 9 हजार लोगों को चिह्नित कर क्वारंटीन में रखा है।

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 2069 मामलों में 20 प्रतिशत से ज्यादा अकेले तबलीगी जमात से जुड़े लोग हैं। ऐसे 500 से ज्यादा लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। यह आंकड़ा अभी बढ़ सकता है क्योंकि कई के सैंपलों की जांच रिपोर्ट अभी आनी है। अकेले दिल्ली में कोरोना वायरस के 293 केस हो चुके हैं, जिनमें से 182 तो सिर्फ मरकज से जुड़े हुए हैं।

कोरोना | मोदी सरकार ने इन लोगों को लॉकडाउन से दी छूट, साथ ही रखी ये शर्तें

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे