अब भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं, विजिलेंस के रडार पर हैं भ्रष्ट अधिकारी

  1. Home
  2. Special

अब भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं, विजिलेंस के रडार पर हैं भ्रष्ट अधिकारी

उत्तराखंड में भ्रष्ट अधिकारियों की शामत आने वाली है। जनता की गाढ़ी कमाई से अपनी जेब भरने वाले भ्रष्ट अधिकारियों पर विजिलेंस की निगाहें टेढ़ी हो गई हैं। विजिलेंस डायरेक्टर अशोक कुमार की मानें तो आने वाले दिनों में ऐसे कई भ्रष्ट अधिकारी आपको जेल में दिखाई देंगे। कुमार के मुताबिक प्रदेश के कई भ्रष्ट


उत्तराखंड में भ्रष्ट अधिकारियों की शामत आने वाली है। जनता की गाढ़ी कमाई से अपनी जेब भरने वाले भ्रष्ट अधिकारियों पर विजिलेंस की निगाहें टेढ़ी हो गई हैं। विजिलेंस डायरेक्टर अशोक कुमार की मानें तो आने वाले दिनों में ऐसे कई भ्रष्ट अधिकारी आपको जेल में दिखाई देंगे। कुमार के मुताबिक प्रदेश के कई भ्रष्ट अधिकारी विजिलेंस के रडार पर हैं।

आम लोगों का जागरूक होना जरूरी | मसूरी में मीडिया से बात करते हुए विजिलेंस डायरेक्टर अशोक कुमार ने कहा कि इस साल विजिलेंस क्वालिटी के केस पर फोकस करेगी। उन्होंने कहा कि वक्त आ गया है कि आम लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक हों। उन्होंने कहा कि लोग भ्रष्ट अधिकारियों की शिकायत तत्काल विजिलेंस के पास करें, विजिलेंस उन पर शिकंजा कसेगी। कुमार ने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए फेसबुक पेज, व्हाट्सएप ग्रुप बनाए और इतना ही नहीं बड़े-बड़े बैनर, होर्डिंग्स भी लगाए गए हैं, जिससे लोगों में जागरूकता आए और रिश्वत देने की बजाय रिश्वत लेने वालों को गिरफ्तार कराए।

एक साल में 40 जेल में | विजिलेंस डायरेक्टर अशोक कुमार ने कहा कि विजिलेंस ने एक साल में 40 से अधिक लोगों को पकड़ कर जेल भेजा है, जिनमें एसडीएम, सेल्स टैक्स कमिश्नर और पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर सहित कई बड़े अधिकारी शामिल है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे