सनसनीखेज | बर्थडे पार्टी से लौटते समय पार्षद के बेटे की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

  1. Home
  2. Country

सनसनीखेज | बर्थडे पार्टी से लौटते समय पार्षद के बेटे की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

पटना(उत्तराखंड पोस्ट) हथियार बंद बदमाशों ने बर्थडे पार्टी में महिला पार्षद के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी।वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात भोजपुर जिले में चरपोखरी थाना क्षेत्र के बाल बांध गांव के वार्ड नंबर 5 की महिला पार्षद रमकी देवी के 25 साल के बेटे


पटना(उत्तराखंड पोस्ट) हथियार बंद बदमाशों ने बर्थडे पार्टी में महिला पार्षद के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी।वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात भोजपुर जिले में चरपोखरी थाना क्षेत्र के बाल बांध गांव के वार्ड नंबर 5 की महिला पार्षद रमकी देवी के 25 साल के बेटे धीरज कुमार उर्फ अक्कू को देर रात उसके दोस्तों ने गांव में ही बर्थडे पार्टी का बहाना बनाकर घर से बुलाया।

पार्टी में कुछ लोगों के द्वारा हथियार से अंधाधुंध फायरिंग की जा रही थी जब धीरज पार्टी के बाद अपने घर लौट रहा था तभी बीच रास्ते में बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।

   Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे