दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को फांसी की सजा

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pithoragarh

दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को फांसी की सजा

हल्द्वानी के बहुचर्चित कशिश दुष्कर्म और हत्या मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी अख्तर अली को फांसी की सजा का ऐलान किया है। साथ ही अदालत ने दूसरे आरोपी प्रेमपाल को 5 साल की सजा सुनाई है। गौरतलब है कि पिथौरागढ की छह वर्षीय मासूम के साथ हल्द्वानी में दुष्कर्म और


दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को फांसी की सजा

दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को फांसी की सजाहल्द्वानी के बहुचर्चित कशिश दुष्कर्म और हत्या मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी अख्तर अली को फांसी की सजा का ऐलान किया है। साथ ही अदालत ने दूसरे आरोपी प्रेमपाल को 5 साल की सजा सुनाई है। गौरतलब है कि पिथौरागढ की छह वर्षीय मासूम के साथ हल्द्वानी में दुष्कर्म और हत्या के मामले में तीन आरोपियों में से दो आरोपियों प्रेमपाल औऱ अख्तर को दोषी पाते हुए अदालत ने 5 मार्च को फैसला सुरक्षित रख लिया था। जिसके बाद आज अदालत ने दोनों आरोपियों को सजा सुनाई। (पढ़ें – कशिश दुष्कर्म और हत्याकांड में दो दोषी करार, 11 मार्च को होगा सजा का ऐलान)

क्या था मामला ?

20 नवम्बर 2015  को पिथौरागढ़ निवासी छह वर्षीय कशिश अपने परिवार के साथ हल्द्वानी में अपने रिश्तेदार के यहां शादी में आई थी और वहां से गायब हो गई थी। पांच दिन बाद मासूम कशिश का शव गोलापार के जंगलों में मिला था। इस मामले को लेकर हल्द्वानी में जमकर बवाल भी मचा था।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे