खौफनाक | दो युवकों ने एक-दूसरे को मारी गोली, मौत

  1. Home
  2. Country

खौफनाक | दो युवकों ने एक-दूसरे को मारी गोली, मौत

गुरुग्राम (उत्तराखंड पोस्ट) गुरुग्राम में शुक्रवार सुबह मानेसर के कासन गांव में दो युवकों ने एक-दूसरे को गोली मार दी। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेने के साथ ही छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी


गुरुग्राम (उत्तराखंड पोस्ट) गुरुग्राम में शुक्रवार सुबह मानेसर के कासन गांव में दो युवकों ने एक-दूसरे को गोली मार दी। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेने के साथ ही छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार दोनों युवक एक ही कमरे में रहते थे। 15 दिन पहले ही दोनों काम की तलाश में अपने मूल निवास बुलंदशहर से गुरुग्राम आए थे। पुलिस को शुरुआती जांच में दो देसी कट्टे बरामद हुए हैं, जो युवकों के शव के पास ही पड़े थे। इस मामले में अभी पुलिस कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं बता रही है।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

 

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे