मैंने कड़ी मेहनत से टीम में जगह बनाई, कोई भी एक ही रात में धोनी नहीं बन सकता: पंत

  1. Home
  2. Sports

मैंने कड़ी मेहनत से टीम में जगह बनाई, कोई भी एक ही रात में धोनी नहीं बन सकता: पंत

मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाले भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत से जब धोनी से उनकी तुलना पर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि यह सबसे मुश्किल चीज है। कोई भी एक ही रात में महेंद्र सिंह धोनी नहीं बन सकता। पंत ने ‘बॉम्बे टाइम्स’ से बातचीत के दौरान


मैंने कड़ी मेहनत से टीम में जगह बनाई, कोई भी एक ही रात में धोनी नहीं बन सकता: पंत

मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाले भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत से जब धोनी से उनकी तुलना पर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि यह सबसे मुश्किल चीज है। कोई भी एक ही रात में महेंद्र सिंह धोनी नहीं बन सकता।

पंत ने ‘बॉम्बे टाइम्स’ से बातचीत के दौरान कई मुद्दों पर खुलकर चर्चा की। धोनी से तुलना पर पंत ने कहा कि मैं धोनी से अपनी तुलना के बारे में नहीं सोचता। यह बहुत मुश्किल है। मैं उनसे लगातार सीख रहा हूं और धोनी की लीग में मैं एक ही रात में नहीं आ सकता। कहा कि वह धोनी को अपना मेटॉर मानते हैं और धोनी ने उन्हें इस खेल से जुड़ी कई बारिकियों को समझाया है।

पंत ने बताया कि वह हमेशा धोनी से कुछ न कुछ सीखने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि वह अपना माइंडसेट धोनी की तरह बनाना चाहते हैं। खासतौर से वह बैटिंग करते हुए धोनी की तरह सोचना चाहते हैं। वह महेंद्र सिंह धोनी से दबाव में भी शांत होकर बैटिंग करने के गुण सीख रहे हैं।

मैंने कड़ी मेहनत से टीम में जगह बनाई, कोई भी एक ही रात में धोनी नहीं बन सकता: पंत

पंत ने कहा कि 21 साल की उम्र में मैं अगर यह सोचकर खेलने लगा कि मुझे धोनी की जगह लेनी है तो यह मेरे लिए बहुत मुश्किल होगा। मैं बस चीजें सामान्य रखकर खेलना पसंद करता हूं। उन्होंने कहा कि जहां तक सीखने की बात है, तो वह सिर्फ धोनी ही नहीं टीम के दूसरे सीनियर खिलाड़ियों से भी सीखते हैं।

भारतीय टीम में जल्दी जगह मिलने के सवाल पर पंत ने कहा कि यह अच्छा है कि किसी खिलाड़ी को जल्दी मौका मिल जाए। लेकिन इसका यह अर्थ नहीं हैं कि मुझे कोई चीज मुफ्त में मिल गई है। मैंने कड़ी मेहनत करके भारतीय क्रिकेट टीम में यह जगह हासिल की है। किसी ने मुझे यह गिफ्ट में नहीं दिया है।

पंत ने कहा कि ऐसा कोई नहीं बोलता कि भाई टीम में आ जा… ऐसा नहीं होता है। अगर आप अच्छा परफॉर्म नहीं करते हो तो आप सिलेक्ट भी नहीं होते हो। यह बिल्कुल आसान है। हर किसी टीम में अपनी जगह साबित करनी पड़ती है। मैं भाग्य के बारे में ज्यादा नहीं सोचता, मैं मेहनत पर फोकस करता हूं। अगर कुछ होना है, तो यह होकर ही रहेगा… लेकिन मैं भाग्य में भरोसा नहीं करता हूं।

Courtesy- NBT 

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे