अनुमान | 283.36 मिलियन टन होगा बागवानी फसलों का उत्पादन
कृषि और किसान कल्याण विभाग ने वर्ष 2015-16 के लिए बागवानी फसलों के क्षेत्र और उत्पादन का तीसरा अग्रिम का अनुमान जारी किया है। यह अनुमान देश के विभिन्न राज्यों / संघ शासित प्रदेशों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है। वर्ष 2015-16 के दौरान देश में बागवानी फसलों का कुल उत्पादन लगभग 283.36 मिलियन टन
कृषि और किसान कल्याण विभाग ने वर्ष 2015-16 के लिए बागवानी फसलों के क्षेत्र और उत्पादन का तीसरा अग्रिम का अनुमान जारी किया है।
यह अनुमान देश के विभिन्न राज्यों / संघ शासित प्रदेशों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
वर्ष 2015-16 के दौरान देश में बागवानी फसलों का कुल उत्पादन लगभग 283.36 मिलियन टन रहने का अनुमान है।
कृषि और किसान कल्याण विभाग ने वर्ष 2015-16 के लिए बागवानी फसलों के क्षेत्र और उत्पादन का तीसरा अग्रिम का अनुमान जारी किया है। यह अनुमान देश के विभिन्न राज्यों / संघ शासित प्रदेशों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है। वर्ष 2015-16 के दौरान देश में बागवानी फसलों का कुल उत्पादन लगभग 283.36 मिलियन टन रहने का अनुमान है।
मुख्य विशेषताएं
- वर्ष 2015-16 के दौरान देश में बागवानी फसलों का कुल उत्पादन लगभग 283 मिलियन टन होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 0.8 प्रतिशत अधिक है।
- फलों का उत्पादन 91 मिलियन टन होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2 प्रतिशत अधिक है।
- सब्जियों का उत्पादन लगभग 167 मिलियन टन होने का अनुमान है, जो लगभग पिछले वर्ष के समान ही है।
- मसालों का उत्पादन लगभग 6 मिलियन टन होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 4 प्रतिशत अधिक है।
- प्याज का उत्पादन लगभग 210 लाख टन होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है।
- आलू का उत्पादन लगभग 437 लाख टन होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 19 प्रतिशत कम है।
- टमाटर का उत्पादन लगभग 184 लाख टन होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक है।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे