होली पर बुरी ख़बर | CRPF जवान ने अपने तीन साथी जवानों को मारी गोली, मौत

  1. Home
  2. Country

होली पर बुरी ख़बर | CRPF जवान ने अपने तीन साथी जवानों को मारी गोली, मौत

ऊधमपुर (उत्तराखंड पोस्ट) होली पर जम्मू-कश्मीर के उधमपुर से बुरी खबर आ रही है। यहां पर एक चौंकाने वले घटनाक्रम में एक सीआरपीएफ जवान ने अपने तीन साथी जवानों को गोली मार दी है। इसके बाद जवान ने खुद को भी गोली मार ली। गोली लगने से साथी तीनों सीआरपीएफ जवानों की मौत हो गई,


होली पर बुरी ख़बर | CRPF जवान ने अपने तीन साथी जवानों को मारी गोली, मौत

ऊधमपुर (उत्तराखंड पोस्ट) होली पर जम्मू-कश्मीर के उधमपुर से बुरी खबर आ रही है। यहां पर एक चौंकाने वले घटनाक्रम में एक सीआरपीएफ जवान ने अपने तीन साथी जवानों को गोली मार दी है। इसके बाद जवान ने खुद को भी गोली मार ली। गोली लगने से साथी तीनों सीआरपीएफ जवानों की मौत हो गई, जबकि गोली मारने वाले जवान की हालत गंभीर है। उसे उधमपुर अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

बताया जा रहा है कि जवान की अपने साथियों के साथ बट्टल बालियान गांव के पास कुछ विवाद हो गया था। चारों जवान सीआरपीएफ की 187 बटालियन के बताए जा रहे हैं।

होली पर बुरी ख़बर | CRPF जवान ने अपने तीन साथी जवानों को मारी गोली, मौत
REPRESENTATIVE IMAGE

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांस्टेबल अजीत सिंह ने हेड कॉन्स्टेबल पोखरमल, हेड कॉन्स्टेबल जोगिंदर सिंह और हेड कॉन्स्टेबल उम्मेद सिंह को गोली मारी, तीनों की मौत हो गई है, जबकि कांस्टेबल अजीत सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है।

मारा youtube  चैनल Subscribe करें- http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे