उत्तराखंड | नहर में महिला का शव मिलने से मची सनसनी, शव की हालत देख पुलिस के भी उड़े होश

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

उत्तराखंड | नहर में महिला का शव मिलने से मची सनसनी, शव की हालत देख पुलिस के भी उड़े होश

नैनीताल (उत्तराखंड पोस्ट) नैनीताल जिले के रामनगर से बड़ी खबर मिली है जिसके मुताबिक यहां बड़ी नहर में महिला का शव मिलने से सनसनी मच गयी। घटना सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक यह मामला रामनगर के नंदपुर गांव का है। महिला के पैर बांधे हुए थे, कपड़े


नैनीताल (उत्तराखंड पोस्ट) नैनीताल जिले के रामनगर से बड़ी खबर मिली है जिसके मुताबिक यहां बड़ी नहर में महिला का शव मिलने से सनसनी मच गयी। घटना सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक यह मामला रामनगर के नंदपुर गांव का है। महिला के पैर बांधे हुए थे, कपड़े फटे हुए थे और चेहरा तेजाब से जलाया गया था। शव की हालत देखकर खुद पुलिस के होश उड़े है।पुलिस को यह मामला हत्या का लग रहा है। फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

हत्यारे ने महिला को मारने के बाद उसकी पहचान मिटाने के लिए उसके चेहरे को जलाने का प्रयास भी किया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost         

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे