होटल में मिला विदेशी महिला का शव, हिंदू रिवाज से शादी करने आई थी भारत

  1. Home
  2. Country

होटल में मिला विदेशी महिला का शव, हिंदू रिवाज से शादी करने आई थी भारत

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) भारतीय रीति-रिवाज से शादी करने के लिए न्यूजीलैंड से भारत आई विदेशी महिला की पहाड़गंज इलाके के एक होटल में शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक मृतका की


होटल में मिला विदेशी महिला का शव, हिंदू रिवाज से शादी करने आई थी भारत

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) भारतीय रीति-रिवाज से शादी करने के लिए न्यूजीलैंड से भारत आई विदेशी महिला की पहाड़गंज इलाके के एक होटल में शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक मृतका की पहचान 49 वर्षीय तुली पॉली ऐन के रूप में की गई है।बताया जा रहा है कि यह महिला न्यूजीलैंड की रहने वाली है और अपने ऑस्ट्रेलियाई दोस्त के साथ हिंदू रीति-रिवाज से शादी करने के लिए भारत आई थी।

होटल में मिला विदेशी महिला का शव, हिंदू रिवाज से शादी करने आई थी भारत
DEMO PIC

शुरुआती जांच में दिल का दौरा पड़ने से मौत की आशंका जताई जा रही है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे