देहरादून | अनियंत्रित होकर पलटी बस, 12 लोग घायल, 4 गंभीर

  1. Home
  2. Dehradun

देहरादून | अनियंत्रित होकर पलटी बस, 12 लोग घायल, 4 गंभीर

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) रक्षाबंधन समारोह में जा रही बस डाकरा के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बस में सवार 12 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक गढ़ी कैंट क्षेत्र के डाकरा में विधायक गणेश जोशी


देहरादून | अनियंत्रित होकर पलटी बस, 12 लोग घायल, 4 गंभीर

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) रक्षाबंधन समारोह में जा रही बस डाकरा के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बस में सवार 12 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के मुताबिक गढ़ी कैंट क्षेत्र के डाकरा में विधायक गणेश जोशी ने रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया था। दोपहर तीन बजे गढ़ी कैंट क्षेत्र की महिलाएं भी सिटी बस से रक्षा बंधन कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। जैसे ही बस एमएच के पास पहुंची तो अचानक चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस सड़क किनारे पलट गई।देहरादून | अनियंत्रित होकर पलटी बस, 12 लोग घायल, 4 गंभीर

इससे लोगों में चीख-पुकार मच गई।महिला और बच्चों समेत बस में सवार 12 लोग घायल हो गए ।जिनमें दो बच्चे और दो महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं ।चारों को सिनर्जी में इलाज दिया जा रहा है।विधायक गणेश जोशी दुर्घटना में घायलों के हाल जानने अस्पताल पहुंचे।

youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost    

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                              

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे