स्मार्ट बनेगा अपना देहरादून, स्मार्ट सिटी की नई सूची में आया नाम

  1. Home
  2. Dehradun

स्मार्ट बनेगा अपना देहरादून, स्मार्ट सिटी की नई सूची में आया नाम

नई दिल्ली [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना स्मार्ट सिटी के लिए शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने 30 और शहरों को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित करने की घोषणा कर दी है। 30 शहरों का चयन प्रतिस्पर्धा के आधार पर किया गया। इस परियोजना के तहत यह स्मार्ट सिटी की चौथी और


स्मार्ट बनेगा अपना देहरादून, स्मार्ट सिटी की नई सूची में आया नाम

नई दिल्ली [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना स्मार्ट सिटी  के लिए शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने 30 और शहरों को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित करने की घोषणा कर दी है। 30 शहरों का चयन प्रतिस्पर्धा के आधार पर किया गया।  इस परियोजना के तहत यह स्मार्ट सिटी की चौथी और आखिरी लिस्ट है। पहले दौर में 20 शहरों की घोषणा की गई थी, जिनमें टॉप पर भुवनेश्वर रहा।   (उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं, आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं(

देहरादून का आया नंबर | खास बात ये है कि इस सूची में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का भी नंबर आ गया है। आज जारी हुई 30 स्मार्ट सिटी की सूची में देहरादून 16वें नंबर पर रहा।

आज जारी सूची में त्रिवेंद्रम पहले और पटना 5वें नंबर पर है। वहीं  जम्मू और श्रीनगर दोनों ही स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित किए जाएंगे। यूपी से इलाहाबाद, अलीगढ़ और झांसी को स्मार्ट सिटी के लिए चुना गया।

नीचे देखें पूरी सूची –

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे