देहरादून | आज फिर से खुलेंगे बाजार, लेकिन इन पर प्रतिबंध जारी रहेगा

  1. Home
  2. Dehradun

देहरादून | आज फिर से खुलेंगे बाजार, लेकिन इन पर प्रतिबंध जारी रहेगा

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) रविवार को बंद रहने के बाद देहरादून जिले के सभी बाजार आज से शनिवार तक फिर से खुलेंगे। हालांकि बाजार सुबह सात से शाम चार बजे तक ही खुलेंगे। रविवार को बाजारों में सैनिटाइजेशन कराया गया। लॉकडाउन 4 के बाद नई व्यवस्था के तहत सैलून, स्पा एवं पार्लर के साथ ही बाजार


देहरादून | आज फिर से खुलेंगे बाजार, लेकिन इन पर प्रतिबंध जारी रहेगा

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)  रविवार को बंद रहने के बाद देहरादून जिले के सभी बाजार आज से शनिवार तक फिर से खुलेंगे। हालांकि बाजार सुबह सात से शाम चार बजे तक ही खुलेंगे।

रविवार को  बाजारों में सैनिटाइजेशन कराया गया। लॉकडाउन 4 के बाद नई व्यवस्था के तहत सैलून, स्पा एवं पार्लर के साथ ही बाजार की अन्य दुकानें भी अन्य दिनों की तरह खुलेंगी। पूर्व के आदेशों के तहत रेस्टोरेंट बंद रहेंगे, लेकिन उनकी ओर से होम डिलीवरी की सुविधा दी जाएगी।

सभी व्यावसायिक एवं वाणिज्यिक गतिविधियों से संबंधित प्रतिष्ठान सुबह सात से शाम चार बजे तक ही सेवाएं दे सकेंगे। केंद्र एवं राज्य सरकार के सभी कार्यालय, उपक्रमण, निगम, बैंक आदि भी खुलेंगे। सभी कार्यालयो में केवल सरकारी कार्य ही होंगे।

क्या नहीं खुलेगा ?

  • सभी शैक्षणिक, प्रशिक्षण, कोचिंग संस्थान
  • होटल एवं आतिथ्य सेवाओं से संबंधित गतिविधियां।
  • सिनेमा हॉल, मॉल, व्यायाम शाला, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, बार एवं ऑडोटोरियम, असेंबली हॉल।
  • दुकानों/निजी कार्यालयों / प्रतिष्ठानों में सेंट्रलाइज्ड एसी का प्रयोग वर्जित रहेगा।
  • सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्य, धार्मिक स्थल /पूजा स्थल जनता के लिए प्रतिबंधित रहेंगे।
  • सार्वजनिक स्थानों पर मदिरा, पान गुटखा, तंबाकू का सेवन प्रतिबंधित रहेगा।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे