दिल्ली से लौट रहे व्यापारियों की कार कंटेनर से टकराई, एक की मौत, 3 घायल

  1. Home
  2. Dehradun

दिल्ली से लौट रहे व्यापारियों की कार कंटेनर से टकराई, एक की मौत, 3 घायल

देहरादून(उत्तराखंड पोस्ट) दिल्ली से सामान लेकर देहरादून लौट रहे व्यापारियों की कार बिहारीगढ़ के पास कंटेनर से टकरा गई। हादसे में देहरादून इंदिरा मार्केट के एक व्यापारी की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार ये लोग सामान


दिल्ली से लौट रहे व्यापारियों की कार कंटेनर से टकराई, एक की मौत, 3 घायल

देहरादून(उत्तराखंड पोस्ट) दिल्ली से सामान लेकर देहरादून लौट रहे व्यापारियों की कार बिहारीगढ़ के पास कंटेनर से टकरा गई। हादसे में देहरादून इंदिरा मार्केट के एक व्यापारी की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार ये लोग सामान लेने दिल्ली गए हुए थे।दोपहर 2 बजे के करीब दिल्ली हाइवे पर बिहारीगढ़ पहुंचने से पहले दामोदराबाद मोड़ पर उनकी कार एक कंटेनर से जा टकराई। हादसे में कार चला रहे विपिन व अन्य कार में फंस गए।

काफी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला गया, विपिन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायलों की पहचान आलोक कुमार, नरेश और मोहित के रूप में हुई है। दिल्ली से लौट रहे व्यापारियों की कार कंटेनर से टकराई, एक की मौत, 3 घायल

बिहारीगढ़ पुलिस ने दुर्घटना की सूचना देहरादून पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों और मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दी, जिसके बाद देहरादून से परिजनों के साथ बड़ी संख्या में लोग हादसे वाली जगह पर पहुंचे। उसके बाद घायलों को देहरादून लाया गया।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करेंhttp://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करें –https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे