देहरादून | युवक और युवती ने की आत्महत्या, तहकीकात जारी

  1. Home
  2. Dehradun

देहरादून | युवक और युवती ने की आत्महत्या, तहकीकात जारी

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में एक साथ दो आत्महत्या होने से हड़कंप मच गया। गुरुवार को सुबह रायपुर थाना में सूचना मिली की लाडपुर क्षेत्र में एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। जानकारी के मुताबिक मृतका की मां बुधवार की रात


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में एक साथ दो आत्महत्या होने से हड़कंप मच गया। गुरुवार को सुबह रायपुर थाना में सूचना मिली की लाडपुर क्षेत्र में एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा।

जानकारी के मुताबिक मृतका की मां बुधवार की रात अपनी ड्यूटी पर गई थी। तब वह घर पर अकेली थी। आज सुबह जब वह वापस लौटी तो देखा की मृतका अपने कमरे के पंखे से लटकी हुई थी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।  शव का पंचनामा भरकर मॉर्चरी भिजवाया गया है।

वहीं आज सुबह पुलिस को चूनाभट्टा क्षेत्र में एक युवक द्वारा जहर खाने की सूचना भी मिली। पुलिस ने 108 की मदद से युवक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। मृतक की पहचान कपिल निवासी  टिहरी गढ़वाल हाल निवासी चूना भट्टा, रायपुर उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई। आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक चूना भट्टा में किराए पर रहता था और प्राइवेट जॉब करता था।

मृतक के पास से नुवान की शीशी और एक सुसाइड नोट मिला है। लेकिन उसमेंमृतक द्वारा आत्महत्या का कोई स्पष्ट कारण नहीं लिखा है और उसने खुद को जिम्मेदार बताया है। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचित कर शव को मॉर्चरी में रखवाया गया है।

(उत्तराखंडपोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं, आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे