ग्रीन टी पीने से होते है ये फायदे, पढ़िए पूरी खबर

  1. Home
  2. Dehradun

ग्रीन टी पीने से होते है ये फायदे, पढ़िए पूरी खबर

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) ग्रीन टी को स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। ग्रीन टी में कई एंटिऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं।एक नियत मात्रा में प्रतिदिन ग्रीन टी का सेवन आपकी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद रहता है। दांतों के लिए वरदान- आजकल दांतों में पायरिया और केविटी की समस्या तेजी से बढ़ रही


ग्रीन टी पीने से होते है ये फायदे, पढ़िए पूरी खबर

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) ग्रीन टी को स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। ग्रीन टी में कई एंटिऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं।एक नियत मात्रा में प्रतिदिन ग्रीन टी का सेवन आपकी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद रहता है।

दांतों के लिए वरदान-

आजकल दांतों में पायरिया और केविटी की समस्या तेजी से बढ़ रही है। ग्रीन टी में पाया जाने वाले कैफीन दांतों में लगे कीटाणुओं को मारने में सक्षम होता है। इसके इस्तेमाल से आपके दांत लंबे समय तक सुरक्षित रहते हैं।

कोलेस्ट्रॉल –

ग्रीनटी का सेवन दिल के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। ग्रीन टी शरीर में बेड कोलेस्ट्रॉल को कम करके गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मददगार होती है।

ब्लडप्रेशर-

आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी और ऑफिस की टेंशन के बीच उच्च रक्तचाप की परेशानी तेजी से बढ़ी है। उच्च रक्तचाप शरीर में अन्य कई बीमारियों का कारण हो सकता है। इसलिए यदि आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है तो ग्रीन टी पिए। इसे पीने से आपकी यह परेशानी नॉर्मल रहेगा।

डायबिटीज में फायदेमंद
ग्रीन टी डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। टाइप 1 डाइबिटीज के रोगियों के लिए ग्रीन टी काफी फायदेमंद है। डायबिटीज के रोगियों को रोज सुबह उठकर एक कप ग्रीन टी पीनी चाहिए। इससे आपके शरीर में मौजूद शुगर का लेवल कंट्रोल में रहेगा। मधुमेह रोगियों को भोजन के बाद ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए।

वजन कम करें
ग्रीन टी वजन कम करने में काफी हद तक सहायक है। ग्रीन टी पीने से आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे पाचन क्रिया संतुलित रहती है। ऐसा होने से व्यक्ति का अतिरिक्त वजन कम होता है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे