उत्तराखंड | मृतक गर्भवती महिला की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, अब क्या होगा ?

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | मृतक गर्भवती महिला की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, अब क्या होगा ?

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में शनिवार को हुई कोरोना संदिग्ध गर्भवती महिला की कोरोना रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब महिला के पति और भाई को भी अस्पताल में भर्ती किया गया है। दोनों के सैंपल भी कोरोना की जांच के लिए भेज दिए गए


उत्तराखंड | मृतक गर्भवती महिला की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, अब क्या होगा ?

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में शनिवार को हुई कोरोना संदिग्ध गर्भवती महिला की कोरोना रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है।

महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब महिला के पति और भाई को भी अस्पताल में भर्ती किया गया है। दोनों के सैंपल भी कोरोना की जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार यूपी के शामली के अरशद चौक निवासी 38 वर्षीय महिला को गत 20 मई को पटेलनगर स्थित एक अस्पताल से रेफर कर दून अस्पताल भर्ती किया गया था। वह सात माह की गर्भवती थी। उसको दस दिन से खांसी की भी दिक्कत थी और लगातार दौरे पड़ रहे थे।

आईसीयू में उपचार के दौरान शनिवार शाम को उसकी मौत हो गई थी। महिला का कोरोना जांच के लिए सैंपल पहले ही भिजवा दिया गया था। जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। महिला का शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें   http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                        

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे