दिल्ली विस चुनाव | रुझानों में “आप” को बहुमत, देखिए नतीजे LIVE

  1. Home
  2. Country

दिल्ली विस चुनाव | रुझानों में “आप” को बहुमत, देखिए नतीजे LIVE

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में एक्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक ही आम आदमी पार्टी (AAP) बंपर बहुमत की तरफ बढ़ रही है। कई सीटों पर रुझान लगातार बदल रहा है। नीचे जानें बड़ी बातें- चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार आप- 55


दिल्ली विस चुनाव | रुझानों में “आप” को बहुमत, देखिए नतीजे LIVE

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में एक्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक ही आम आदमी पार्टी (AAP) बंपर बहुमत की तरफ बढ़ रही है। कई सीटों पर रुझान लगातार बदल रहा है।

नीचे जानें बड़ी बातें-

  • चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार आप- 55 वहीं भाजपा 15 सीटों पर आगे है। कांग्रेस का पिछले चुनाव की तरह इस बार भी खाता नहीं खुल सका है।
  • नई दिल्ली विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 6399 मतों से आगे हैं। इन्होंने पिछली बार 31583 मतों से जीत हासिल की थी। वहीं कांग्रेस की अलका लांबा चांदनी चौक निर्वाचन क्षेत्र से आप के प्रह्लाद सिंह साहनी से 12,263 मतों से पीछे चल रही हैं।

दिल्ली विस चुनाव | रुझानों में “आप” को बहुमत, देखिए नतीजे LIVE

  • दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पटपड़गंज सीट से 1427 वोट से वहीं परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत नजफगढ़ सीट से पीछे चल रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं।
  • शाहीनबाग वाली ओखला सीट पर भाजपा आगे है। वहां से भाजपा के ब्रह्मसिंह 194 मतों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर आप के अमानतुल्लाह खान हैं। पिछली बार इस सीट से अमानतुल्लाह को 64 हजार मतों से जीत मिली थी।
  • दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन शकूरबस्ती से भाजपा के एस सी वत्स से 51 मतों से पीछे। भाजपा के तिलक राम गुप्ता त्रीनगर सीट से आप की प्रीति तोमर से 1300 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

नीचे लिंक पर क्लिक कर देखिए LIVE नतीजे-

http://results.eci.gov.in/DELHITRENDS2020/partywiseresult-U05.htm

Youtube  http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे