कन्हैया कुमार पर चलेगा राजद्रोह का केस, केजरीवाल सरकार ने दी मंजूरी

  1. Home
  2. Country

कन्हैया कुमार पर चलेगा राजद्रोह का केस, केजरीवाल सरकार ने दी मंजूरी

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में लगे कथित देश विरोधी नारों के मामले में दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने स्पेशल सेल को मुकदमा चलाए जाने की मंजूरी दे दी है, जिसके बाद अब जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर राजद्रोह का केस चलाया जाएगा। इस मामले में दिल्ली सरकार


कन्हैया कुमार पर चलेगा राजद्रोह का केस, केजरीवाल सरकार ने दी मंजूरी

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में लगे कथित देश विरोधी नारों के मामले में दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने स्पेशल सेल को मुकदमा चलाए जाने की मंजूरी दे दी है, जिसके बाद अब जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर राजद्रोह का केस चलाया जाएगा।

इस मामले में दिल्ली सरकार ने उमर खालिद, अनिर्बान, आकिब हुसैन, मुजीब, उमर गुल, बशरत अली और खालिद बसीर पर भी राजद्रोह का मुकदमा चलाए जाने की मंजूरी दी है।

कन्हैया कुमार पर चलेगा राजद्रोह का केस, केजरीवाल सरकार ने दी मंजूरी

बता दें कि इस मामले में स्पेशल सेल को मुकदमा चलाए जाने को लेकर मंजूरी देने की फाइल काफी वक्त से लटकी हुई थी। दरअसल, हाल ही में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई तो दिल्ली पुलिस ने बताया था कि अभी तक दिल्ली सरकार से राजद्रोह का मुकदमा चलाने की अनुमति नहीं मिली है। जिसके बाद कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को निर्देश दिया कि वो दिल्ली सरकार को पत्र लिखकर इस पर रुख साफ करने को कहें।

क्या है मामला? | 9 फरवरी 2016 को जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी परिसर में नारेबाजी के वीडियो सामने आए थे। इसके बाद मामले की जांच की गई थी और तत्कालीन जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार समेत अन्य के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया था।

Youtube  http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे