दिल्ली हिंसा | अब तक 38 लोगों की मौत, फायरिंग करने वाला शाहरुख अब भी फरार

  1. Home
  2. Country

दिल्ली हिंसा | अब तक 38 लोगों की मौत, फायरिंग करने वाला शाहरुख अब भी फरार

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) CAA के नाम पर दिल्ली में हुई हिंसा अब थम गई है। लेकिन दिल्ली की सड़कों पर अभी भी दहशत का माहौल है। गुरुवार रात तक हिंसा में मारे जाने वालों का आंकड़ा 38 तक पहुंच गया, जबकि सैकड़ों की संख्या में घायल हैं। दिल्ली की गलियों में सुरक्षाबलों की ओर से


दिल्ली हिंसा | अब तक 38 लोगों की मौत, फायरिंग करने वाला शाहरुख अब भी फरार

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)  CAA के नाम पर दिल्ली में हुई हिंसा अब थम गई है। लेकिन दिल्ली की सड़कों पर अभी भी दहशत का माहौल है। गुरुवार रात तक हिंसा में मारे जाने वालों का आंकड़ा 38 तक पहुंच गया, जबकि सैकड़ों की संख्या में घायल हैं। दिल्ली की गलियों में सुरक्षाबलों की ओर से लगातार शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। उत्तर पूर्वी इलाके में हुई हिंसा की जांच करने के लिए पुलिस की ओर से SIT का गठन किया गया है।

कुछ समय पहले उपद्रवियों में शामिल एक युवक की एक तस्वीर सामने आई जिसकी पहचान शाहरुख के तौर पर हुई थी। यह युवक पुलिस के ऊपर बंदूक ताने दिख रहा था। इसके साथ ही उसे भीड़ के ऊपर गोलियां चलाते भी देखा गया। जिसकी पहले खबर आई थी कि पुलिस ने शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है। अब समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से खबर आ रही है कि जाफराबाद में हिंसा के दौरान फायरिंग के आरोपी शाहरुख को अब तक पकड़ा नहीं जा सका है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि वह अभी भी फरार है। शाहरुख की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है।

दिल्ली हिंसा के दौरान पुलिसकर्मियों पर बंदूक तानने वाला शख्स थाना उस्मानपुर की अरविंद नगर की गली नंबर-5 के यू-108 में रहता है। फिलहाल उसके घर पर ताला लटका हुआ है। घटना के बाद से ही पूरा परिवार फरार हो गया है। इस घर में शाहरुख उसका बड़ा भाई और माता-पिता रहते हैं। शाहरुख के पिता का नाम शावर पठान है।पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बताया कि करीब 1985 से ही उसके पिता यहां पर रह रहे थे।

दिल्ली हिंसा | अब तक 38 लोगों की मौत, फायरिंग करने वाला शाहरुख अब भी फरार

Youtube  http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे