मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Haridwar

मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान उन्होंने सूर्य भगवान को अर्घ्य भी दिया। सबसे अधिक भीड़ हरकी पैड़ी व बिरला घाट पर लगी रही। गंगा के किनारे स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने खिचड़ी का वितरण किया गया। इस पर्व पर


मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान उन्होंने सूर्य भगवान को अर्घ्य भी दिया। सबसे अधिक भीड़ हरकी पैड़ी व बिरला घाट पर लगी रही। गंगा के किनारे स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने खिचड़ी का वितरण किया गया।

इस पर्व पर अन्नदान, खासकर उड़द की खिचड़ी का विशेष महत्व है। इसलिए इसे खिचड़ी संग्रांद भी कहते हैं। खरीदारी के लिए भी यह दिन शुभ माना गया है। मकर सक्रांति से सूर्य की गति उत्तर की ओर हो जाती है। इसे अच्छे दिनों की शुरूआत होना माना जाता है।

मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

मकर सक्रांति (मकरैंण) पर इस बार वर्षों बाद सर्वार्थ सिद्धि व अमृत सिद्धि योग बना है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह योग सभी 12 राशि वालों के लिए विशेष फलदायी है। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने (उत्तरायण होने) के साथ ही मलमास खत्म हो जाएगा और मांगलिक कार्य शुरु हो जाएंगे।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे