पर्यटन के लिहाज से मॉडल बनेंगे धनोल्टी के 13 गांव

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Tehri-Garhwal

पर्यटन के लिहाज से मॉडल बनेंगे धनोल्टी के 13 गांव

देहरादून/ धनोल्टी [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] धनोल्टी के 10 ग्राम पंचायतों के 13 गांवों के क्लस्टर का खासतौर पर विकास किया जायेगा। सभी गावों में बुनियादी सुविधाओं के साथ थीम के आधार पर (गांव की विशेष पहचान) विकास किया जायेगा। पर्यटन के लिहाज से ये गांव मॉडल बनेंगे। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह मंगलवार को सचिवालय में नेशनल


देहरादून/ धनोल्टी [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] धनोल्टी के 10 ग्राम पंचायतों के 13 गांवों के क्लस्टर का खासतौर पर विकास किया जायेगा। सभी गावों में बुनियादी सुविधाओं के साथ थीम के आधार पर (गांव की विशेष पहचान) विकास किया जायेगा। पर्यटन के लिहाज से ये गांव मॉडल बनेंगे।

मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह मंगलवार को सचिवालय में नेशनल ररबन मिशन के बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। कहा कि क्लस्टर का विकास इस अनूठे ढ़ंग से किया जाय कि पर्यटक आकर्षित हों। गांव के लोगों की आमदनी बढ़े।

बैठक में बताया गया कि इन गांवों में कौशल विकास, सड़क, सम्पर्क मार्ग, गैस कनेक्शन, साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट, स्वास्थ्य सुविधा, स्कूलों का अपग्रेडेशन, स्वच्छता, कृषि, प्रसंस्करण सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जायेंगी। एग्रो टूरिज्म के रूप में इन गांवों का विकास किया जायेगा। इसके लिए गांवों का डूर टू डूर सर्वेक्षण कर लिया गया है। योजना के अनुसार गांव के लोगों को हॉस्पिटलिटी, योगा, पंचकर्मा की ट्रेनिंग दी जायेगी। स्थानीय संस्कृति, संगीत, व्यंजन, वेशभूषा के अनुरूप होम स्टे विकसित किया जायेगा। सभी गांवों में वाईफाई होगा। गांव वालों को डिजिटल लिटरेट किया जायेगा। गांवों की थीम संगीत, वाद्य यंत्र, एग्रो टूरिज्म, योग, एंडवेचर, आभूषण एवं कला, हिमालयी पक्षी, जड़ी-बूटी, मसाले, फल और फल पट्टी, फूल, पशु आदि पर होगी। बताया गया कि नेशनल ररबन मिशन के तहत भारत सरकार 90ः10 के अनुपात में क्रिटिल गैप फंडिंग करेगा। इसके लिए 66 करोड़ रूपये की योजना बनाई गई है।

बैठक में प्रमुख सचिव सिंचाई आनंद वर्धन, सचिव पशुपालन आर.मीनाक्षी सुंदरम, सचिव पेयजल अरविंद सिंह ह्यांकी, सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर, अपर सचिव ग्राम्य विकास युगल किशोर पंत एवं जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल सुश्री सोनिका सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। (उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी करसकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे