आखिरी वक्त पर न्यौता देने के लिए धनै ने किशोर को किया फोन

  1. Home
  2. Dehradun

आखिरी वक्त पर न्यौता देने के लिए धनै ने किशोर को किया फोन

टिहरी साहसिक महोत्सव में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्या को निमंत्रण नहीं देने की खबरों के बाद पीडीएफ कोटे से सरकार में पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने किशोर उपाध्याय को फोन किया। जानकारी के अनुसार पर्यटन मंत्री धनै ने किशोर को टिहरी साहसिक महोत्सव में निमंत्रण देने के लिए फोन किया था लेकिन धनै की


टिहरी साहसिक महोत्सव में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्या को निमंत्रण नहीं देने की खबरों के बाद पीडीएफ कोटे से सरकार में पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने किशोर उपाध्याय को फोन किया।

जानकारी के अनुसार पर्यटन मंत्री धनै ने किशोर को टिहरी साहसिक महोत्सव में निमंत्रण देने के लिए फोन किया था लेकिन धनै की किशोर से फोन पर बात नहीं हो पाई। टिहरी महोत्सव में किशोर को निमंत्रण नहीं, क्या हैं मायने ?

गौरतलब है कि धनै औऱ किशोर के बीच छत्तीस का आंकड़ा चल रहा है और दोनों एक दूसरे पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में टिहरी में साहसिक महोत्सव के लिए किशोर को न्यौता नहीं देने को भी दोनों के बीच की रार से जोड़कर देखा जा रहा है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे