तीन जिलों के जिलाधिकारी बदले गए, जानिए कौन बने नए डीएम ?

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Champawat

तीन जिलों के जिलाधिकारी बदले गए, जानिए कौन बने नए डीएम ?

सरकार ने शनिवार को टिहरी, उत्तरकाशी और चंपावत तीन जिलों के जिलाधिकारियों का तबादला कर दिया है। संयुक्त सचिव कार्मिक अतर सिंह ने बताया कि टिहरी की डीएम ज्योति नीरज खैरवाल का तबादला करते हुए उन्हें अपर सचिव कार्मिक एवं राजस्व बनाया गया है। खैरवाल की जगह इंदुधर बौडाई को टिहरी का नया जिलाधिकारी बनाया


तीन जिलों के जिलाधिकारी बदले गए, जानिए कौन बने नए डीएम ?सरकार ने शनिवार को टिहरी, उत्तरकाशी और चंपावत तीन जिलों के जिलाधिकारियों का तबादला कर दिया है। संयुक्त सचिव कार्मिक अतर सिंह ने बताया कि टिहरी की डीएम ज्योति नीरज खैरवाल का तबादला करते हुए उन्हें अपर सचिव कार्मिक एवं राजस्व बनाया गया है।

खैरवाल की जगह इंदुधर बौडाई को टिहरी का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं उत्तरकाशी के जिलाधिकारी श्रीधर बाबू अद्दांकी का तबादला करते हुए उन्हें शासन में अपर सचिव कृषि बनाया गया है। चंपावत के जिलाधिकारी दीपेन्द्र चौधरी को चंपावत से हटाकर उन्हें श्रीधर बाबू अद्दांकी की जगह उत्तरकाशी का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

टिहरी के मुख्य विकास अधिकारी इकबाल अहमद को दीपेन्द्र चौधरी की जगह पर चंपावत का डीएम बनाया गया है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे