10 साल से बेहोश महिला ने बच्चे को दिया जन्म, अब ऐसे लगाया जाएगा बच्चे के पिता का पता

  1. Home
  2. Country

10 साल से बेहोश महिला ने बच्चे को दिया जन्म, अब ऐसे लगाया जाएगा बच्चे के पिता का पता

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) फिनिक्स के एक अस्पताल से एक ऐसा मामला सामने आया जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए। दरअसल, एक निजी अस्पताल में 10 साल से अधिक समय से अर्द्ध बेहोशी की हालत में पड़ी महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया है। घटना का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य केंद्र के


नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) फिनिक्स के एक अस्पताल से एक ऐसा मामला सामने आया जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए। दरअसल, एक निजी अस्पताल में 10 साल से अधिक समय से अर्द्ध बेहोशी की हालत में पड़ी महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया है।

घटना का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य केंद्र के सभी पुरुष कर्मियों का डीएनए टेस्ट होगा। पुलिस ने इस मामले में सर्च वारंट जारी कर दिए हैं। इस शर्मनाक घटना के बाद स्वास्थ्य केंद्र के सीईओ ने पहले ही इस्तीफा दे दिया है। हासिएंडा स्वास्थ्य केंद्र ने कहा कि वह कर्मचारियों का डीएनए कराने की बात का स्वागत करता है। कंपनी ने बयान में कहा, ‘हम इस बेहद संगीन एवं अप्रत्याशित स्थित से जुड़े सभी तथ्यों को उजागर करने के लिए फिनिक्स पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों का सहयोग करना जारी रखेंगे।

बताया गया कि महिला ने 29 दिसंबर को एक बच्चे को जन्म दिया है। उसकी पहचान उजागर नहीं की गई। इस बात का भी कुछ पता नहीं चल पाया है कि उसका कोई परिवार या संरक्षक भी है या नहीं।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे