नवजोत सिंह सिद्धू की आवाज को खतरा, डॉक्टरों ने दी ये सलाह

  1. Home
  2. Country

नवजोत सिंह सिद्धू की आवाज को खतरा, डॉक्टरों ने दी ये सलाह

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस नेता नवजोत सिंह की आवाज को डॉक्टरों ने खतरा बताया है। दरअसल, 17 दिनों तक ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार करने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें 5 दिनों तक आराम करने को कहा है। उनके ऑफिस की ओर से जारी बयान में बताया


नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस नेता नवजोत सिंह की आवाज को डॉक्टरों ने खतरा बताया है। दरअसल, 17 दिनों तक ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार करने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें 5 दिनों तक आराम करने को कहा है।

उनके ऑफिस की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि चुनाव प्रचार की वजह से नवजोत सिंह सिद्धू की आवाज पर खतरा मंडराने लगा था। सिद्धू ने एक के बाद एक 70 रैलियों को संबोधित किया था।

बयान की मानें तो डॉक्टरों ने सिद्धू से कहा कि उनकी आवाज जाने का खतरा है। ऐसे में वे तीन से पांच दिन तक पूरी तरह से आराम करें। बताया गया है कि नवजोत सिंह सिद्धू के खून की जांच भी कराई गई है।

Follow us on twitter – https://twitter।com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www।facebook।com/Uttrakhandpost/

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे